Sunday, August 13, 2017

इंटरव्यू में होना है पास तो ऐसे दें सवालों के जबाव, जरूर मिलेगी नौकरी


इंटरव्यू लेने वाले का पहला सवाल सेल्फ इंट्रोडक्शन का होता है। मैनेजर इस सवाल के जरिए कई तरह के मायने तलाशता है। उम्मीदवार का वर्तमान, अतीत और भविष्य, सब कुछ जानने की कोशिश करता है। इसमें उम्मीदवार तभी सफल होकर बाहर निकलते हैं, जब वह पहले से ही कुछ तैयारी करके जाएं।

सबसे पहले शुरुआत आज से करें
– इंटरव्यू लेने वाले या हायरिंग मैनेजर के सामने जब भी खुद बताने का अवसर आए तो अपना संक्षिप्त परिचय दें।
– उन्हें यह बताएं कि वर्तमान में आप किस कंपनी में किस पद पर कार्यरत हैं।
– अपनी स्किल्स और अनुभव की जानकारी देते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाएं कि अगर आपका चयन होता है तो कंपनी को निराश नहीं करेंगे।

पुराने अनुभव साझा करें
– जिस पद के लिए आप इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे संबंधित पुराने अनुभव को जरूर शेयर करें।
– पिछली जॉब के दौरान किए प्रोडक्टिव कार्यों का जिक्र आप यहां कर सकते हैं।
– अगर फ्रेशर हैं तो अपनी योग्यता, इंटर्नशिप या अच्छे प्रोजेक्ट्स को गिना सकते हैं। इससे इंटरव्यू लेने वाले पर आपका प्रभाव पड़ता है।

वाक्य छोटे और स्पष्ट होने चाहिए
– इंटरव्यू में पूछे सवालों का नपा-तुला और स्पष्ट जवाब दें। साथ ही आवाज बहुत तेज या धीमी न हो।
– इंटरव्यू लेने वाले को साफ-साफ आपकी आवाज सुनाई देनी चाहिए। कई बार मैनेजर जान बूझकर कुछ ऐसा सवाल करते हैं कि आप उत्तेजित हों, लेकिन आप सौम्यता से जवाब दें।
– दरअसल इससे वह आपकी धैर्यक्षमता और गंभीरता को परखना चाहते हैं।

नई नौकरी क्यों चाहिए
– इंटरव्यू में हायरिंग मैनेजर सवाल जरूर करता है कि उसे यह नौकरी क्यों चाहिए या आपने पिछली नौकरी क्यों छोड़ दी?
– यह भी हो सकता है कि आपको स्वत: ही उस सवाल का जवाब देना पड़े। ऐसी परिस्थिति में स्पष्ट रूप से बताएं कि आप नए अवसर व चुनौतियों की तलाश में हैं या कुछ विशेष करना चाहते हैं।
विशेष परिस्थिति देकर पूछे जाएं आपसे सवाल
– कई बार हायरिंग मैनेजर काम से जुड़ी विशेष स्थितियों पर सवाल पूछते हैं।
– मसलब आपका मैनेजर अचानक बीमार पड़ जाए, आपको इंचार्ज बना दिया जाए और आपको मैनेजर की कार्यशैली के बारे में शिकायतें सुनने को मिलें, तो आप क्या करेंगे? या फिर किसी स्टाफ के सदस्य के ऑफिस से सामान चुराने पर आप उससे कैसे निपटेंगे?
– ऐसे सवाल पूछे जाने पर उनका जवाब पूरी सावधानी और चतुराई से दें। ध्यान रखें आपका जवाब तार्किक होना चाहिए।

बहुत ज्यादा प्रशंसा से बचें
– अपनी उपलब्धियां बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। अपने काम की मार्केटिंग जरूरी है।
– ध्यान रहे कि उसमें शेखी बघारने वाला भाव नहीं आना चाहिए, क्योंकि किसी भी बॉस को आपकी बुद्धिमत्ता तो पसंद आएगी।
– उम्‍मीदवार को एटीट्यूड नहीं होना चाहिए। इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं।

नई कंपनी की जानकारी
– जिस संस्थान के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उस संस्थान की पॉलिसी, उसकी शाखाएं, एमडी, हेड ऑफिस, चेयरपर्सन आदि के नाम की जानकारी होना जरूरी है।
– इंटरव्यू में यह भी बताएं कि काम के बारे में आपकी क्या सोच है। आप किस तरह से संस्थान को फायदा पहुंचा सकते हैं।
– आपकी बात बहुत तकनीकी न होकर विश्वसनीय होनी चाहिए।
सैैलरी पर भी चर्चा जरूरी
– हायरिंग मैनेजर की कोशिश होती है कि आपकी सैलरी की मांग को यथासंभव कम स्तर पर ला सकें।
– आप अपने पक्ष को आत्मविश्वास के साथ रखें। आप व्यावहारिक सेलरी पैकेज के लिए नेगोशिएट कर सकते हैं।

पास रखें ये पांच जानकारियां
– इंटरव्यू स्थल का पता
– इंटरव्यू को-ऑर्डिनेटर का संपर्क नंबर
– रिज्यूम की दो प्रतियां
– पेन और सादा पेपर
– चार-पांच नए फोटोग्राफ

इन गलतियों से बचें 
– इंटरव्यू में देर से पहुंचना
– अपने बारे में गलत जानकारी देना
– जॉब या कंपनी की अधूरी जानकारी नहीं हो।
– पुरानी जॉब या कंपनी की आलोचना करना

इस प्रकार बनाएं इम्‍प्रेशन
– 55 प्रतिशत मैनेजर उम्मीदवार को दरवाजे से अंदर चलकर आने और ड्रेसअप में इम्प्रेशन मानते हैं।
– 38 प्रतिशत मैनेजर आवाज के प्रभाव, व्याकरण की शुद्धता और आत्मविश्वास को मानते हैं। पहले इम्प्रेशन का पैमाना होता है।
– सात प्रतिशत मैनेजर मानते हैं कि उम्मीदवार की शुरुआती बातचीत से पहली छाप मिलती है।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...