फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन’ ये कथन तो आप सभी ने ही सुना ही होगा। अपना परिचय देना भी क कला है। इंट्रोडक्शन देने से पहले यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वह व्यक्ति इस समय आपके बारे में कुछ नहीं जानता है। अतः इंट्रोडक्शन देने से पहले कुछ बातें रखना जरूरी है। आप जब किसी अपरिचित व्यक्ति को परिचय देते है, तो उस समय आप उस व्यक्ति के सामने जिस तरीके से प्रेंजेंट करेंगे, आपकी इमेज वैसी ही बनेगी।
सेल्फ इंट्रोडक्शन कैसे दें –
हर छात्र-छात्राएं के जीवन में एक ऐसा समय जरूर आता है। जब उसे अपना परिचय देने को कहा जाता है। उस समय परिचय तो केवल एक ही विद्यार्थी देता है। परन्तु उसके परिचय को वहाँ पर मौजूद सभी लोग ध्यान से सुनते है। इस परिस्थिति में घबराहट तो आम बात है। इसी नर्वसनेस को समाप्त करने के लिए ऐसे आसान उपाय दे रहे है। इससे आप परिचय बिना किसी घबराहट को देख सके।
– सेल्फ इंट्रोडक्शन से पहले आप स्टेज में खड़े होकर सभी को धन्यवाद करें।
– क्लास में सेल्फ इंट्रोडक्शन देने पर सबसे पहले अपना नाम, और जहां आप रहते है। उस जगह के बारे में बताये है।
– अपनी शैक्षिक योग्यता बताइये अथार्त आप किस कक्षा के विद्यार्थी है।
– किस व्यक्ति ने आपको सबसे अधिक प्रेरित किया है। उसका भी परिचय दीजिए।
– अपनी रुचियां और शौक के बारे में परिचय कराएं।
– सभी व्यक्ति जो आपको सुन रहे है। उन सभी को आदरपूर्वक धन्यवाद कहे।
इंट्रोडकशन में ध्यान देने योग्य बातें –
– आई कांटेक्ट रखने से आपके कॉन्फिडेंस का पता चलता है। यह टिप्स इंट्रोडक्शन में सफलता पाने की सबसे अच्छी टिप्स है।
– इंट्रोडक्शन के समय यदि सामने वाला व्यक्ति आपसे कुछ पूछता है, तो जितना वह पूछे उतना ही बताएं।
– इंट्रोडक्शन के समय अपनी आवाज एक सामान ही रखे है। कही पर तेज बोलना और फिर धीरे बोलना आपकी हेसिटेशन को व्यक्त करता है।
– इंट्रोडक्शन में सिर्फ अपना परिचय ही कराए, किसी को अनावश्यक रूप से अपने परिवार के बारे में न बताएँ।
– इंट्रोडक्शन के दौरान बीच-बीच में उँगलियाँ न चटकाएंं। इससे आपकी हेसिटेशन झलकती है। सामने वाला व्यक्ति आपकी इंट्रोडक्शन से बोर होता है।
– इंट्रोडक्शन देते समय अनावश्यक न मुस्कुराए नहीं।
– इंट्रोडक्शन में दाैैरान एक ही बात को बार-बार न दोहराए।
– जिस विषय पर बात की जा रही हो, इसी संदर्भ में बात करें।
– क्या आप उस भाषा का उच्चारण सही कर रहे है। इंट्रोडक्शन उसी भाषा में दें जिस भाषा का आपको पूरा ज्ञान हो।
No comments:
Post a Comment