Wednesday, March 29, 2017

कहीं जॉब सर्च करने में आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियाँ

क्या आपको पता है कि जॉब ढूंढ़ते हुए आप कितनी गलतियां करते हैं। आपकी ये छोटी-छोटी गलतियां आपको एक अच्छी जॉब पाने से कई कदम दूर ले जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही गलतियों के बारे में जो अकसर आप ज़ॉब्स को ढ़ञते समय करते हैं। 

टारगेट का न होना:-
जॉब को सर्च करना चाहते हैं और आपको पता नहं है कि आपको किस एरिया में जॉब चाहिए तो सबसे पहले अपनी प्राथमिकताएं निश्चित करें और अपनी योग्यता के अनुसार ही उसी एरिया में जॉब सर्च करें। किसी भी जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि ये प्रोफाइल आपको सूट करेगा या नहीं।

बिना किसी दिशा के जॉब साइट को फॉलो करना:- आपको कई जगह हजारों जॉब साइट दिखाई देंगी लेकिन आपको हजारों वेबसाइटों में कुछ का चयन करना है और उसमें अपने लिए सही जॉब की तलाश करनी है। अपने हिसाब से 3-4 साइटों को फॉलो करें और जो जॉब्स सही लगें उसके लिए आप फौरन अप्लाई कर दें।

हाथ पर हाथ रखकर बैठना:-
अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं तो हात पर हाथ रखकर बैठना छोड़ दें। अपने नेटवर्क का अच्छे से अच्छा इस्तेमाल करें। प्रोफाइल अपडेट करें सोशल मीडिया से लेकर अपने दोस्तों मित्रों के संपर्क में रहें। अगर कंपनियों ने अपने यहां रिक्तियों की सूचना जारी नहीं की तब भी अपना रिज्यूमे और कवर लैटर उन्हें मेल कर दें।  

नेटवर्क नहीं बनाना:-
जॉब पाने के लिए सबसे पहले जरूरी है एक पॉवरफुल नेटवर्क। नेटवर्क में न केवल आपके नए संपर्क बनते हैं बल्कि इनसे आपको नए-नए अवसरों का भी पता चलता है। इसके अलावा पहले के सपर्क के लोगों को भी लगातार कॉल करते रहें और उनसे जॉब के बारे में सूचना लेते रहें। पता नहीं कौन सा कॉन्टेक्ट आपके काम आ जाए। 

फॉलो नहीं करना:-
अगर आप जॉब ऑफर को देखतेह हुए अपना रिज्यूमे भेज देते हैं तो रिज्यूमे भेजने के बाद उसे फॉलो करना न भूलें। एक बार रिज्यूमे भेजने के बाद अपने एप्लीकेशन स्टेट्स को लगातार फॉलो करते रहें। 

Sunday, March 19, 2017

करियर चुनने से पहले खुद से पूछे ये 4 सवाल


12वीं के बाद आप किस कोर्स में एडमिशन लेंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र में कर‍ियर बनाना चाहते हैं. एक बार कोर्स में एडमिशन लेने के बाद आपका पीछे हटना पैसे और समय दोनों की बरबादी होगी. इसलिए एडमिशन से पहले अच्छी तरह सोचें और तभी फैसला लें. करियर के रास्ते पर आगे बढ़ने से पहले दो मिनट रुके और खुद से ये 4 सवाल जरूर पूछें...

1. क्या आप जिस कोर्स को करना चाहते हैं वह आगे चलकर आपके करियर में मददगार होगा...जी हां सबसे पहला सवाल तो आप खुद से यही पूछें कि आप जो कोर्स करने जा रहे हैं वह अपने करियर को किस तरह फायदा पहुंचाएगा. आप उसका कितना लाभ उठा सकते हैं.

2. क्या कोर्स आपकी पसंद का है... कुछ छात्र अपने दोस्तों की देखा-देखी कोर्स चुनते हैं. दोस्तों का साथ कॉलेज में भी मिले, इससे अच्छी बात कुछ और नहीं हो सकती, पर बात जब करियर की हो तो उसमें कोताही न बरतें. कोर्स हमेशा अपने इंटरेस्ट के अनुसार ही चुनें.

3. जो भी विषय चुन रहें, उसमें कितने अच्छे हैं... किसी भी विषय में एडमिशन से पहले यह सवाल खुद से जरूर पूछें कि आप उस विषय में कितने अच्छे हैं.

4. आपकी पर्सनालिटी को कौन सा वातावरण सूट करता है... जी हां. हर व्यक्त‍ि का अपना अलग व्यक्त‍ित्व होता है और वह उसी व्यक्त‍ित्व के अनुसार माहौल में काम करना पसंद करता है. इसलिए करियर की शुरुआत में ही

इन शार्ट कोर्स को कर दे सकते है करियर को नई राह​​​​​​

कई बार एेसा होता है कि आप 12वीं के बाद तीन साल या पांच साल की पढ़ाई नहीं करना चाहते और चाहते है कि कोई  शॉर्ट टर्म कोर्स कर लिया जाए जिसके जरिए कोई अच्छी सी नौकरी मिल जाए। अगर आप इन शार्ट  कोर्सेस के जरिए जॉब चाहते हैं तो आपके पास कई ऑपशन्स हैं। आज हम  आपको बता रहे है ऐसे 5 कोर्सेस के बारे में जिनके जरिए आप शॉर्ट टर्म यानि 6 माह या 1 साल की पढ़ाई से ही नौकरी पा सकते हैं। अपने इंटरेस्ट के हिसाब से आप कोर्स चुनेंगे तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वेब डिजाइनिंग
वेब डिजाइनिंग एक ऐसी फील्ड है, जिसमें जॉब की कोई कमी नहीं। इस कोर्स में कोडिंग लैंग्वेज जैसे- HTML, PHP, JavaScript आदि सिखाई जाती हैं।प्रोफेशनल वेब डिजाइनिंग का कोर्स 1 साल का होता है। इसके अलावा 3 से 6 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्सेस भी ऑफर किए जा रहे हैं। 12वीं के बाद भी आप इसे कर सकते हैं। 

वीएफएक्स एंड एनिमेशन
इस कोर्स में विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन, 3डी टेक्नोलॉजी, ग्राफिक्स आदि के बारे में नॉलेज दिया जाता है। वीएफएक्स और एनिमेशन प्रोफेशनल की डिमांड बढ़ने के कारण यह कोर्स बहुत पॉपुलर हो चुका है।फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही इंडीपेंडेंटली काम करने करने का इसमें बड़ा स्कोप है।

हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग कोर्सेस
यदि आप आईटी फील्ड में जॉब करना चाहते हैं तो हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग से जुड़े कोर्सेस कर सकते हैं।इसमें डिप्लोमा इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर परिफ्रल रिपेयरिंग, डिप्लोमा इन नेटवर्किंग एंड कम्यूनिकेशन, इंटरनेट मार्केटिंग एंड सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन जैसे कोर्स किए जा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर एंड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कोर्स
 सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भी जॉब की कोई कमी नहीं। इसमें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Java, C++ आदि सीखना होता है।इन लैंग्वेज में परफेक्ट होने पर आईटी कंपनियों में जॉब के ढेरों ऑप्शन स्टूडेंट्स को मिलते हैं। 

टैली
टैली एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है। इसमें आपको यह सिखाया जाता है कि आप टैली का इफिशिएंटली यूज कैसे कर सकते हैं।कंपनियां, गवर्नमेंट अपने फाइनेंसियल डाटा को स्टोर, ट्रांसफर करने के लिए टैली का यूज करते हैं। इसमें आप डिप्लोमा कोर्स करके आसानी से जॉब पा सकते हैं। 

कहां से कर सकते हैं कोर्स
एरिना एनिमेशन एकेडमी
मैक
फ्रेमबॉक्स एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट्स इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हार्डवेयर एंड टेक्नोलॉजी
जेटकिंग इंफ्रोट्रेन लिमिटेड

कहां मिलेगी जॉब
इन कोर्सेस को करने के बाद आप फिल्म, सीरियल इंडस्ट्री, गेम इंडस्ट्री, आईटी कंपनी के साथ ही दूसरी प्राइवेट कंपनियों में जॉब कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट्स कैंपस प्लेसमेंट करवाते हैं। आप सीधे भी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनियां खुद भी समय-समय पर वैकेंसी निकालती हैं। 

बोर्ड एग्जाम में 100% सफलता के लिए कैसे करें तैयारी


बोर्ड एग्जाम की तैयारी करना बच्चो के लिए बहुत ज्यादा मेहनत का काम होता है, दसवी या बारवी कक्षा में जाते ही बच्चो के दिमाग में परीक्षाओ का डर बैठ जाता है की कैसे तैयारी करेंगे, एग्जाम कैसे जायेंगे आदि, यहाँ पर आपको बताया गया है कि कैसे आप बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी कर सकते हैं,

और कैसे सफलता पा सकते हैं, बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. दसवी और बारवी कक्षा का रिजल्ट अच्छा होना आपकी जॉब के लिए बहुत अच्छा होता है, तथा आगे पढ़ाई के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है, बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट के लिए सभी को घबराहट रहती है, पर चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि इतना कठिन नहीं होता है बोर्ड एग्जाम की तैयारी करना, यहाँ पर आपको बताया गया है कि कैसे आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं.

 

शुरुवात से ध्यान दें (Note from the beginning) –

जैसा कि आपको पता है कि बोर्ड एग्जाम के लिए आपको शुरुवात से ही बहुत ज्यादा डराया जाता है कि यह बहुत कठिन परीक्षाए होती हैं या इनमे बहुत ज्यादा मेहनत करने कि जरुरत होती है आदि, इसलिए आपको शुरुवात से ही परीक्षाओं कि अच्छी तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए. जब आप शुरुवात से ही परीक्षाओं कि तैयारी करना शुरू करेंगे तभी आप सफल हो सकते हैं.

टाइम टेबल जरूर बनाएं (Make a Time Table) –

जब आप बोर्ड एग्जाम कि तैयारी करना शुरू करें तो सर्वप्रथम अपना टाइम टेबल बनाना बिलकुल भी ना भूलें, क्योंकि बिना टाइम टेबल के पढ़ाई करने से आप कंफ्यूज (Confuse) रहेंगे कि कौनसा सा विषय किस समय पढ़े, इसलिए अपना टाइम टेबल (Time Table) जरूर बना लें. टाइम टेबल बनाकर आप आसानी से अपने विषयो को समय के अनुसार पढ़ सकते हैं.

सिलेबस के अनुसार तैयारी करें (Prepare according to syllabus) –

सिलेबस (Syllabus) के अनुसार तैयारी करने से मतलब है कि जब आपको स्कूल में जो भी पार्ट पढ़ाया जाता है उसका घर आकर रिवीजन जरूर करें, और दूसरे दिन जो आपको स्कूल (School) में पढ़ाया जाने वाला है उसे एक बार घर पढ़ कर जरूर जाएं, क्योंकि इससे आपको जान स्कूल में वो लेसन पढ़ाया जायेगा तो आसानी से समझ में आ जायेगा. और आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी, रिवीजन (Revision) करना कभी ना भूलें.

प्रश्नों के उत्तर लिखने का तरीका सुधारें (How to write a correct answer) –

कई बार ऐसा होता है कि जब आपके एग्जाम होते हैं, आपको उत्तर आते हुए भी आप सही प्रकार से उन्हें लिख नहीं पाते, इसलिए अपने प्रश्नों के उत्तर लिखने के तरीके को बदलें अच्छा लिखने के लिए निम्न बातो पर अवश्य ध्यान दें जैसे-

हैण्ड राइटिंग हमेशा अच्छी रखें.
डायग्राम बनाने वाली जगह में चित्र जरूर बनाएं.
अच्छी पेनों का प्रयोग करें.
उत्तर लिखते समय हैडिंग अच्छी होनी चाहिए.
लिखते समय सफाई का पूरा ध्यान दें.
                 अगर इन सभी तरीको का ध्यान रखते हैं तो आपकी कॉपी चेक करना वाला टीचर कभी आपके नम्बर नहीं काटेगा.

 

 पुराने पेपर्स सॉल्व करें (Solved Old Papers) –

बोर्ड परीक्षाओं कि तैयारी करने का सबसे अच्छा तरीका यह हैं कि आप पुराने वर्षो के पेपर्स (Papers) को सॉल्व (Solve) करें इनसे आपको बहुत मदद मिलती है, और उनमे से कुछ प्रश्न ऐसे भी होते हैं जो हर बार आपके प्रश्न पत्र में आते हैं, इसलिए पुराने वर्षो के पेपर्स को हल करना बिलकुल भी ना भूलें.

UPSC Alert: 20 मार्च को है इंटरव्यू, इन 5 बातों की आज ही कर लें तैयारी


अगर आप यूपीएससी मेंस एग्जामिनेशन पास कर चुके हैं और 20 मार्च को होने वाले पर्सनेलिटी टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा. UPSC सिविल सर्विस इंटरव्यू मेरिट लिस्ट में फाइनल रैंक डिसाइड करता है. बता दें कि UPSC एग्जाम में 2300 नंबर में से 300 नंबर पर्सनेलिटी टेस्ट के होते हैं. इसलिए यह आपके लिए काफी मायने रखते हैं.

हम आपको बता रहे हैं यूपीएससी सिविल सर्विस इंटरव्यू के लिए किन 5 बातों का रखें ध्यान.

1. मॉक इंटरव्यू से करें तैयारी: इंटरव्यू में सफलता इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आपने फाइनल इंटरव्यू में बैठने से पहले मॉक इंटरव्यू कितने दिए हैं. यूपीएससी इंटरव्यू के लिए जाने से पहले कम से कम 3 से 4 मॉक इंटरव्यू से तैयारी कर ले. जिससे आपकी तैयारी बेहतर हो सके.
2. अपने DAF को ठीक तरह से पढ़ें: यूपीएससी इंटरव्यू में ज्यादातर सवाल डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) पर आधारित होते हैं इसलिए अपने डीएएफ को अच्छी तरह पढ़ लें और इसी में से सवालों की तैयारी करें. जैसे एजुकेशन, हॉबीज, पिछला वर्क एक्सपीरियंस आदि जैसे सवालों को तैयार कर लें.
3. अपने बॉडी लैंग्वेज को सुधारें: अपने बॉडी पोश्चर, बॉडी लैंग्वेज और लुक को सुधारें, क्योंकि इंटरव्यू में इन चीजों पर खासा ध्यान दिया जाता है. इंटरव्यू के दौरान शांत रहें, इंटरव्यू लेने वाले शख्स से आई कॉन्टेक्ट बनाएं, पैनल मेंबर्स की बातों को ध्यान से सुनें और अटेंटिव रहें.
4. करेंट अफेयर्स की जानकारी रखें और अखबार पढ़ें: करेंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रखें. इलेक्शन, सरकार की पॉलिसी, करेंट अफेयर्स आदि के बारे में जानकारी रखें. इकोनॉमिक सर्वे और योजनाओं आदि के बारे में जानकारी रखें. पिछले एक महीने के करेंट अफेयर्स के बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए.
5. अपने कॉन्फिडेंस लेवल पर करें काम: पैनल मेंबर्स के सामने आपका कॉन्फिडेंट नजर आना जरूरी है. अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं आता तो घबराने की जरूरत नहीं है, साफ कह दें कि आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता. लेकिन ध्यान रखें कि आपको कॉन्फिडेंट रहना है ओवर कॉन्फिडेंट नहीं.

# इंटरव्यू देने जा रहे है तो इन खास बातों का रखें ध्यान #


        आजकल सरकारी हो या प्राइवेट सभी कंपनिया साक्षात्कार यानी इंटरव्यू लेती हैं। कही भी जॉब करनी हो साक्षात्कार देना अनिवार्य हो गया है। कंपनियों में इंटरव्यू इसलिए लिया जाता है क्योंकि इंटरव्यू एक तरह से एक टेस्ट होता है जिसमें रिक्त पद के लिए उपयुक्त कैंडिडेट की तलाश की जाती है।

            इंटरव्यू लेने से एक कैंडिडेट के ज्ञान को परखा जाता है जिससे यह पता चलता है की कैंडिडेट उस जॉब के लिए उपयोगी है या नही। कुछ लोगो के मन में इंटरव्यू को लेकर काफी घबराहट होती है जिससे वे लोग इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर उचित प्रकार से नही दे पाते। इंटरव्यू में पास होने के लिए छात्र को अपने अंदर के डर को बाहर निकालना पड़ता है जिससे उसे सफलता मिल सके। आप एक कामयाब इंटरव्यू तब दे पाएंगे जब उसकी तैयारी करें। 

जानिए इंटरव्यू के लिए कुछ सुझाव -
- इंटरव्यू के लिए तड़क-भड़क वाले कपड़े कतई न पहनें। ऐसे फॉर्मल कपड़ों का चयन करें, जिनमें आप सहज व आत्मविश्वास महसूस करें।
- कुछ कंपनियां इंटरव्यू के लिए ‘ड्रेस कोड’ रखती हैं, जिसकी जानकारी इंटरव्यू लेटर में दे दी जाती है, उसका पालन जरूर करें।
- आवाज करने वाली चीजें जैसे चूड़ियां, पायल आदि न पहनें, क्योंकि आप इंटरव्यू देने आई हैं, किसी पार्टी में नहीं।
- जिस कंपनी के लिए इंटरव्यू देने जा रही हैं, उसके बार में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लेना श्रेयस्कर होता है।
- जब आपको बुलाया जाए तो एकदम से अंदर न जाएं, बल्कि पहले अंदर जाने की इजाजत मांगे, फिर जाएं।
- इंटरव्यू देने के लिए निर्धारित समय से 15-20 मिनट पहले ही पहुंचें। देर से आना लापरवाही दर्शाता है। साथ      ही आपको तनाव में भी डालता है।
- अंदर पहुंचकर मुख्य व्यक्ति से शुरू करते हुए, सबको सम्मानपूर्वक अभिवादन करें।
- जब तक आपको बैठने के लिए न कहा जाए, तब तक न बैठें। यदि उनकी तरफ से कोई कुछ न कहे तो आप         इजाजत मांगकर बैठें व धन्यवाद कहें।
- कुर्सी पर एकदम सीधे बैठें, झुककर नहीं।
- न तो अपने हाथ टेबल पर रखें और न ही पैरों के घुटने क्रॉस करके बैठें।
- अपनी बॉडी लैंग्वेज पर बहुत ध्यान दें।
- यदि हाथ मिलाना पड़े तो अवश्य मिलाएं, परंतु ध्यान रहे आपका हाथ मिलाना दृढ़ व गर्मजोशी भरा हो न कि     ढीलाढाला।
- पूछे गए प्रश्नों के उत्तर संक्षिप्त, प्रभावकारी और टू द प्वाइंट होने चाहिए, जो उत्तर न आए उसे मना कर दें।

Saturday, March 18, 2017

12वीं पास के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर


भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard) ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसके अनुसार बताया जा रहा है की Navik (जनरल ड्यूटी) के पद पर भर्ती की जाएगी , इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार इक्छुक है वे समय पर अपना आवेदन आमंत्रित कर सकते है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है.
संस्थान का नाम-भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard)
पद का नाम-Navik (जनरल ड्यूटी)
आखि‍री तारीख-22 मार्च 2017
योग्यता-
देश के किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से 12वीं में कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास हों.
चयन प्रक्रिया-
लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार चुनें जाएंगे.
वेतन- 21,700 /
ऑफिशियल वेबसाइट
www.joinindiancoastguard.gov.in

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...