संस्थान की ओर से बीएससी नर्सिंग, बीएएसएलपी (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच-लैंग्वेज पेथोलॉजी) और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज कोर्सेज करवाए जाते हैं
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी ने अपने बीएससी कोर्सेज के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। संस्थान ने यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए हैं। संस्थान की ओर से बीएससी नर्सिंग, बीएएसएलपी (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच-लैंग्वेज पेथोलॉजी) और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज कोर्सेज करवाए जाते हैं। बीएससी नर्सिंग और बीएएसएलपी कोर्सेज, 4-4 साल की अवधि के हैं। वहीं, बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज कोर्स 3 वर्ष का है। इन सभी कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए आवेदकों को कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। यह एग्जाम देश के 7 शहरों में आयोजित करवाया जाएगा। इस टेस्ट में पास होने वाले आवेदकों को काउंसलिंग के बाद एडमिशन दिए जाएंगे। बता दें कि यह संस्थान भारतीय सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
कैसे होगा चयन
जेआईपीएमईआर के बीएससी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदकों को भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही जरूरी है कि आवेदक 31 दिसंबर 2017 को या उससे पहले 17 साल के हो चुके हों। संस्थान की ओर से अपर आयु सीमा तय नहीं की गई है। शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से एडमिशन के लिए आवेदकों का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदकों के 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत माक्र्स होने अनिवार्य हैं। वहीं, जनरल कैटेगिरी में ओपीएच आवेदकों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत माक्र्स होने जरूरी हैं। जिन आवेदकों ने मार्च या अप्रैल 2017 में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं और जिनका रिजल्ट नहीं आया है, वह भी संस्थान के बीएससी कोर्सेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें एडमिशन के समय जरूरी सर्टिफिकेट्स जमा कराने होंगे।
25.05.2017
तक संस्थान के बीएससी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
14.06.2017
को सुबह 10 बजे और 25 जून 2017 को सुबह 8 बजे से संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं हॉल टिकट।
25.06.2017
को एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
03.07.2017
को मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने की संभावना है।
13-14-15
जुलाई 2017 को पहली काउंसलिंग, 8 अगस्त को दूसरी और 28 अगस्त 2017 को तीसरी काउंसलिंग आयोजित होने की संभावना।
31.07.2017
को एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
01:30 घंटे का होगा एडमिशन पाने के लिए कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट। यह टेस्ट और सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगा।
100 सवाल होंगे। इनमें फिजिक्स के 20, केमिस्ट्री के 20, बायोलॉजी के 40, इंग्लिश और कॉम्प्रिहेंशन के 10, लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रीजनिंग के 10 सवाल होंगे।
02 अगस्त 2017 को सुबह 9 बजे से होगी संस्थान में कोर्स की शुरुआत
चयन प्रक्रिया एवं सेंटर्स
आवेदकों को संस्थान के बीएससी कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट 1 घंटे 30 मिनट का होगा और सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित करवाया जाएगा। यह एंट्रेंस परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में होगी। इसमें कुल 100 मल्टीपल च्वॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों में से फिजिक्स के 20 सवाल, केमिस्ट्री के 20 सवाल, बायोलॉजी के 40 सवाल, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन के 10 सवाल और लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रीजनिंग के 10 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम पूरी तरह से स्टेट बोर्ड हायर सेकेंडरी और सीबीएससी के कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। प्रवेश के लिए जरूरी लिखित परीक्षा के लिए देशभर के 7 शहरों में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाएंगे। इनमें चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, पुडुचेरी, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा शामिल हैं।
कितनी हैं सीटें
बीएससी कोर्सेज में कुल मिलाकर 153 सीटें हैं। बीएससी नर्सिंग में 75 सीटें हैं जिनमें से 67 सीटें महिलाओं के लिए और 8 सीटें पुरुषों के लिए हैं। बीएएसएलपी में 4 सीटें और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज में 74 सीटें हैं। कुल 153 सीटों में से जनरल (यूआर) के लिए 64 सीटें, ओबीसी के लिए 35 सीटें, एससी के लिए 19 सीटें, एसटी के लिए 10 सीटें, पी-यूआर के लिए 15 सीटें, पी-ओबीसी के लिए 6 सीटें और पी-एससी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं। हॉरिजोंटल रिजर्वेशन के तहत ओपीएच कैटेगिरी के लिए बीएससी नर्सिंग की 2 सीटें और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज की भी 2 सीटें आरक्षित हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
जेआईपीएमईआर के बीएससी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट http://jipmer.edu.in पर जा सकते हैं। यहां वह एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के साथ ही जनरल (यूआर), पी-यूआर, ओबीसी और पी-ओबीसी आवेदकों को 1200 रुपए की एप्लीकेशन फीस भी जमा करानी होगी। वहीं, एससी, एसटी और पी-एससी कैटेगिरी के आवेदकों को बतौर एप्लीकेशन फीस 1000 रुपए जमा कराने होंगे। सभी आवेदक यह आवेदन फीस नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोग्राफ और सिग्नेचर भी अपलोड करने होंगे।