Saturday, May 13, 2017

21 मई को होने वाले जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी करते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान

21 मई को लिए जाने वाले जेईई एडवांस की तैयारी के लिए काफी कम समय बचा है । अगर आप भी इस एग्जाम को देने के की तैयारी कर रहे है और योग्य हो गए हैं तो एडवासं के लिए बहुत कम समय बचे हैं और आईआईटी में सफल होने का सपना संजोए हैं, तो अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे होंगे। वैसे भी, परीक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन तभी कर पाएंगे, जब आप इस परीक्षा की तैयारी सिलेबस के अनुरूप करेंगे, लेकिन अब इसे फाइनल टच देने का समय आ गया है

मैथ्स में न करें लापरवाही
इस परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर आप आईआईटी में जाने के लिए सोच रहे हैं, तो मैथ्स की तैयारी में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसमें थोड़ी भी लापरवाही आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। सबसे बेहतर विकल्प यह है कि आप तीनों विषयों के लिए एक रूटीन बनाएं और उसी के अनुरूप तैयारी को अंतिम रूप दें। आपके लिए जरूरी है कि सबसे पहले मैथ्स की तैयारी करें और खूब प्रैक्टिस करें। तैयारी के दौरान अगर कहीं कन्फ्यूजन है, तो सबसे पहले उसे दूर करें। इस बात की गांठ बांध लें कि अगर आप अभी कन्यूज हैं, तो परीक्षा हॉल में अच्छे प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप सिलेबस के अनुरूप खुद तैयारी को अंतिम रूप दें। इसी तरह फिजिक्स और अन्य विषयों की तैयारी करें। आप परीक्षा में तैयारी के लिए जिम्मेदार हैं न कि परिणाम के लिए। आपके लिए इस समय बेहतर विकल्प यह है कि आप खुद को डिप्रेशन से दूर रखें। इस समय स्टूडेंट्स पर तनाव काफी हावी होता है। आप इससे दूर रहें। इसके साथ ही अगर आपके दोस्त इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके साथ हेल्दी डिस्कशन जरूर करें। यह आपके लिए टॉनिक का काम करेगा।

महत्वपूर्ण टिप्स
परीक्षा कोई भी हो, अगर आप अभ्यास नहीं करते हैं, तो आप परीक्षा में सफल नहीं हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप परीक्षा में पूछे जानेवाले प्रश्नों का खूब अभ्यास करें। अगर आपके घर में इंटरनेट है, तो इन दिनों कई सारे वेबसाइट्स हैं, जो इसकी तैयारी कराते हैं। आप इसकी सहायता से प्रैक्टिस कर सकते हैं। कुछ साइट्स ऐसे होते हैं, जिसमें प्रश्नों के साथ साथ उत्तर भी होते हैं। आप हल करते समय इस पर विशेष ध्यान दें। अगर आप इस तरह की तैयारी करते हैं, तो आप इस परीक्षा में अवश्य सफल हो सकते हैं।

कोई भी स्टूडेंट्स कमजोर नहीं होता है, जिसकी तैयारी अच्छी होती है, वह अवश्य सफल होता है। आप बिना किसी दबाव के सिर्फ तैयारी पर फोकस करें, परिणाम के बारे में कुछ मत सोचें। खुद पर कॉन्फिडेंस जरूरी होता है। इस कारण कभी भी स्वयं को हीन न समझें। मैथ्स में किसी भी हालत में बेहतर प्रदर्शन करना ही होगा, इस कारण इस पर विशेष ध्यान दें।
 

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...