Monday, January 9, 2017

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से !

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इम्तिहान 16 मार्च के बाद के अगले एक हफ्ते में शुरू हो जाएंगे। जल्द ही अधिकृत तारीख सामने आ सकती है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च के बाद शुरू हो सकती हैं। बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तय करने के लिए सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्वाचन आयोग से हरी झंडी दिखाये जाने के बाद ही यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम घोषित होने के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के कार्यक्रम तय करने के लिए यूपी बोर्ड सक्रिय हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय में हुई बैठक में यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में संभावित परीक्षा कार्यक्रम पर चर्चा हुई। परिषद अध्यक्ष वर्मा व बोर्ड सचिव शैल यादव ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात भी की। समझा जाता है कि अफसरों ने परीक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की है। चुनाव आयोग को बोर्ड की ओर से पत्र भेजा जाना है, यह पत्र प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार के जरिए भेजे जाने की तैयारी है।
यूं तो बोर्ड के अधिकारियों ने चुनाव आयोग की मंजूरी मिलने तक बोर्ड परीक्षाओं का एलान न करने का हवाला दिया लेकिन, सूत्रों के मुताबिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इम्तिहान 16 मार्च के बाद के अगले एक हफ्ते में शुरू हो जाएंगे। जल्द ही अधिकृत तारीख भी सामने आ सकती है। यह तय है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 15 और इंटरमीडिएट की 25 कार्यदिवसों में पूरी होती है।

Wednesday, January 4, 2017

उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षकों के 25800+ पद, जल्दी करें आवेदन

खुशखबरी!
किसी भी व्यक्ति के विकास, देश के विकास और यहां तक कि मानव सभ्यता के निरंतर विकास में शिक्षा, अच्छी शिक्षा और शिक्षकों का महत्व आज जग जाहिर है. हमें यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को नये वर्ष 2017 के उपहार के तौर पर 25800+ पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की गई है. उत्तर प्रदेश के स्नातक/ शिक्षण स्नातक इन पदों के लिए शीघ्र आवेदन करें क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2017, 10 जनवरी, 2017 और 26 जनवरी, 2017 है.

उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षकों के ये 25800+ पद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों/ परिषदीय विद्यालयों और उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय, इलाहाबाद ने राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत राजकीय हाई स्कूल और अन्य राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षा प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी) के लिए हैं. इस लिये एक अच्छी सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक और शिक्षण जगत से जुड़ने की चाहत रखने वाले सभी स्नातक/ शिक्षण स्नातक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार सहायक शिक्षक के इन 25800+ पदों के लिए यथाशीघ्र आवेदन करें ताकि उनके हाथों से यह सुनहरा अवसर चूक न जाये.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के 12460 पदों पर भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 9 जनवरी, 2017 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है और जहाँ तक शैक्षिक योग्यता का सम्बन्ध है. उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री/ बीटीसी/ डी एड/ बीएलडी की डिग्री प्राप्त की हो. उत्तर प्रदेश सरकार/ भारत सरकार द्वारा कक्षा 1 – 5 हेतु आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा पास की हो.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् ने सहायक शिक्षकों के 12460 पदों हेतु निकाली वेकेंसी 
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक (उर्दू भाषा) के 4000 पदों पर भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी, 2017 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है और स्नातक की डिग्री/ बीटीसी की डिग्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार/ भारत सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करना न्यूनतम शैक्षिक योग्यता है.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् ने सहायक शिक्षक (उर्दू भाषा) के 4000 पदों हेतु निकाली वेकेंसी 

उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय, इलाहाबाद ने राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत राजकीय हाई स्कूल और अन्य रजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षा प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी) ग्रेड के पुरुष और महिला उम्मीदवारों से कुल 9342 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.upseat.in पर 26 जनवरी, 2017 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. इन पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और शैक्षिक योग्यता स्नातक की डिग्री/ बीएड है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग, इलाहाबाद में 9342 सहायक शिक्षकों के लिए निकली वेकेंसी
उम्मीदवार उक्त सभी पदों के लिए अधिसूचना में दी गई अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शिक्षण के क्षेत्र से जुड़ने वाले उम्मीदवारों को यह मौका गवाना नहीं चाहिए और जितनी जल्दी हो सके इन पदों के लिए आवेदन कर देना चाहिये. हमारी शुभ कामनायें आपके साथ हैं.

Tuesday, January 3, 2017

यूपी बोर्ड एग्जाम : तारीखों का हुआ ऐलान, 16 फ़रवरी से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं


इलहाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने आज “यूपी बोर्ड एग्जाम 2017 ” का शेड्यूल्ड जारी क्र दिया हैं. इस शेड्यूल्ड के मुताबिक इस पर हाई-स्कूल और इंटर की परीक्षाएं 16 फ़रवरी से 20 मार्च तक होंगी.
हाईस्कूल की परीक्षाएं 16 फ़रवरी से 6 फ़रवरी के बीच आयोजित होंगी, जबकि इण्टर की परीक्षाएं 16 फ़रवरी से 20 मार्च तक होंगी. हालांकि अभी बोर्ड ने डेटशीट जारी नहीं किये हैं. इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 60 लाख छात्र सम्मिलित होंगे.
बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड एग्जाम की वजह से 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथियों में भी बदलाव हो सकता है. पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फ़रवरी-मार्च में चुनाव होंगे.
लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की वजह से चुनाव पहले या बाद में हो सकता है.

यूपी बोर्ड ने घोषित कीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तिथियां, 60 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा


10 वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक संपन्न कराई जायेंगीं.

नई दिल्ली : यूपी बोर्ड ने गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की घोषणा कर दी है. जिसके चलते 10 वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक संपन्न कराई जायेंगीं.
60 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
फिलहाल इस बार 25 दिनों में यूपी बोर्ड इन दोनों परीक्षाओं को पूरा करा लेगा. जानकारी के मुताबिक इस साल 60 लाख परीक्षार्थी इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगें.

Monday, January 2, 2017

मार्च में हो सकती हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएँ

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 मार्च से हो सकती हैं। यूपी बोर्ड की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से तारीख बता दी गई है। इसके मुताबिक अब शहर में परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकि है।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगर चुनाव में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होता है तो परीक्षा 15 मार्च से ही होंगी। केंद्रों पर भी इसी तारीख के मुताबिक तैयारियां चल रही हैं। सूचना के मुताबिक अगले दो सप्ताह में स्कीम जारी की जा सकती है। 15 जनवरी तक लगभग सभी जगह प्रैक्टिकल की परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद जब भी आयोग से मंजूरी मिलेगी, परीक्षा करवाई जा सकती है ।
गौरतलब है कि फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनाव आयोग ने इन राज्यों से कहा है कि स्कूल बोर्डों के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने से पहले उससे परामर्श कर लें ।

भारतीय सेना में क्लर्क, स्टोरकीपर, मैकेनिक पदों पर भर्ती के लिए 11 जनवरी तक कर सकते है आवेदन

भारतीय सेना ने क्लर्क, स्टोरकीपर, मैकेनिक एवं अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मागें है. इस भर्ती के लिए योग्य और इक्छुक उम्मीदवार दी गई निर्धारित तिथि में आवेदन करें. समस्त जानकारी के लिए विज्ञापन को अवश्य पढ़ें.
शैक्षिक योग्यता - 10 वीं / 12 वीं / आईटीआई अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य हैं.
रिक्त पदों की संख्या - 249 पद
रिक्त पदों का नाम -
1. लोअर डिवीज़न क्लर्क (Lower Division Clerk - LDC)
2. स्टोरकीपर - III (Storekeeper - SK-III)
3. टाइपराइटर / कंप्यूटर मैकेनिक (Typewriter / Computer Mechanic)
4. सिविलियन ट्रेड इंस्ट्रक्टर (Civilian Trade Instructor)
5. कुक (Cook)
6. बूट मेकर (Boot Maker)
7. लस्कर (Lascar)
8. मुलती टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff - MTS)
9. वाशरमैन (Washerman)
10. बार्बर (Barber)
11. टेलर (Tailor)
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि - 11-01-2017
आयु सीमा क्या है - उम्मीदवार की आयु 18-25 साल की उम्र के बीच होनी चाहिए .
इस जॉब में सिलेक्शन कैसे होगा - इस Govt Job के लिए, रिटेन टेस्ट और स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा.
सैलरी कितनी मिलेगी - नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है -
पोस्ट 1-6 - 19,900 /- रुपये
पोस्ट 7-11 - 18,000 /- रुपये
आवेदन कैसे करें - इस जॉब के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा.

पुलिस विभाग में 15000 हजार पदों पर जॉब का एक सुनहरा अवसर

मिली जानकारी के मुताबिक़ बताया जा रहा है की केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 31 दिसंबर को कहा कि उनके मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में और 15000 कर्मियों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब वित्त मंत्रालय के अनुमोदन का इंतजार है. आने वाले कुछ ही दिनों में भर्ती के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ होगी.
जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस की मौजूदा संख्या बल को अपर्याप्त करार दिया है.सिंह ने नई दिल्ली में एक पुलिस आयोजन के मौके पर यह घोषणा की जहां इस साल 27,000 पुलिसकर्मियों में 24 को रैंक प्रदान किया गया.
यदि विस्तार होता है तो पुलिस का संख्या बल करीब एक लाख हो जाएगा.गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं महसूस करता हूं कि दिल्ली पुलिस का संख्या बल पर्याप्त नहीं है.इसे बढ़ना चाहिए.15,000 कर्मियों की भर्ती से जुड़े प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया है.मैं आशा करता हूं कि शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी.’’
इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, हंजराज गंगाराम अहीर, पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा, बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक, कांस्टेबल एवं उनके परिवार के सदस्य थे.सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में प्रोन्नतियां हो रही हैं, कहीं भी एकसाथ इतने कर्मियों को प्रोन्नत नहीं किया गया है.
उन्होंने प्रोन्नति में ठहराव दूर करने में वर्मा की कोशिशों की सराहना की.आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली पुलिस में पुलिसकर्मियों की मान्य संख्या 82,242 है जिनमें फिलहाल 77,083 पद भरे हुए हैं.

जेईई एडवांस में हिंदी वालों को केवल हिंदी में मिलेगा पेपर

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भाषा के चयन से लेकर श्रेणी के चयन तक में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। केवल एक चूक होने पर परीक्षा और एडमिशन की राह मुश्किल हो सकती है।
जेईई मेंस 2017 की आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में कैटेगरी का चयन सोच समझकर करना होगा।
आईआईटी की ओर से जारी फ्रिक्वेंटली आस्क क्वेश्चन (एफएक्यू) में साफ कर दिया गया है कि जो कैटेगरी एक बार जेईई मेंस में भरी जाएगी, उसी के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा से आईआईटी में सीट आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा एक खास बात यह भी है कि जेईई मेंस से अलग जेईई एडवांस में प्रश्नपत्र के माध्यम को भी सतर्कता से चुनना होगा।
जेईई मेंस में हिंदी माध्यम वालों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र मिलता है, लेकिन जेईई एडवांस में अभ्यर्थी जो भी माध्यम चुनेगा, उसे केवल उसी भाषा में प्रश्नपत्र मिलेगा।
मसलन, अगर किसी अभ्यर्थी ने हिंदी माध्यम चुना है तो उसे केवल हिंदी में प्रश्नपत्र मिलेगा। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेंस के आवेदन को सावधानीपूर्वक न भरने पर एक गलती भी भारी पड़ सकती है। एडवांस परीक्षा का पैटर्न और तौर तरीके जेईई मेंस से जुदा हैं। आवेदन में सही मोबाइल नंबर भरें, वरना मुश्किल हो सकती है।

40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती स्थगित

लखनऊ: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी है। सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा के आधार पर निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।
शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए निकायों को शासन से अनुमति लेनी थी।
इस संबंध में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने रिट याचिका संख्या-25403/2016 आशिफ़ खां बनाम स्टेट ऑफ यूपी व अन्य में 17 नवंबर, आदेश पारित किया है।
सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित

नगर विकास विभाग ने इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई निकायों ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए शासन से मंजूरी के लिए सूची भेज दी थी।
इसी बीच हाईकोर्ट के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
यहां बता दें कि संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया दूसरी बार स्थगित की गई है।

उत्तर प्रदेश- सरकारी टीचर बनने का आसान मौका, 9000 से ज्यादा वैकेंसी

राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत उत्तरप्रदेश शिक्षा निदेशालय ने माध्यमिक और हाई स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए 9342 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.upseat.in के जरिए 26 जनवरी, 2017 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
– वैकेंसी डिटेल्सः
पुरुष शिक्षकः4463 पद
महिला शिक्षकः4879 पद
सैलरीः9300/- से 34800/-, ग्रेड पे- 4600/-
एज लिमिटः21 से 40 वर्ष
क्वालिफिकेशनःसंबंधित विषय में स्नातक डिग्री
एप्लिकेशन फीसः
सामान्यः 100/-
रिजर्व्ड क्लासः 40/-
कैसे करें अप्लाईः
उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.upseat.in के जरिए 26 जनवरी, 2017 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

जनसंख्या से जुड़े ये 25 प्रश्न बार-बार परीक्षा में आते हैं, जरुर देख लें.

आज हम आपको उत्तर प्रदेश U.P के जनसंख्या आंकड़े से जुड़े अहम तथ्य दे रहे हैं. इन्हें सिर्फ पढ़िये नहीं याद कर लीजिए. क्योंकि परीक्षा में इन 25 सवालों में से कुछ सवाल आगामी परीक्षा मे आने तय हैं.

जनसंख्या से सम्बन्धित प्रश्न

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19,98,12,341 हैं.
चीन, भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद उतर प्रदेश 5वें स्थान पर है.
भारत की कुल आबादी में से 16.50% जनसंख्या उत्तर प्रदेश में रहती है जबकि उत्तर प्रदेश देश के क्षेत्रफल का केवल 7.33% हैं.
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम ⇒ लखनऊ > कानपुर > गाजियाबाद
सर्वाधिक आबादी बाले चार जिले ⇒ इलाहाबाद > मुरादाबाद > गाजियाबाद > आजमगढ़
सबसे कम आबादी वाले चार जिले ⇒ महोबा < चित्रकूट < हमीर पुर < श्रावस्ती
सर्वाधिक पुरुष आबादी और महिला आबदी ⇒ इलाहाबाद
0 - 6 आयुवर्ग की जनसंख्या 15.41 % जिसकी सबसे अधिक आबादी इलाहाबाद जिले में हैं.
प्रतिशत के हिसाब से सर्वाधिक (0-6 आयुवर्ग ) की जनसंख्या बहराइच तथा सबसे कम कानपुर में है.
उत्तरप्रदेश की की दशकीय वृद्धि दर 20.22 रही देश में उत्तर प्रदेश U.P का इस मामले में 15 वां स्थान है.
सबसे अधिक वृद्धि दर वाले चार जिले – गौतम बुद्ध नगर > गाजियाबाद > श्रावस्ती > बहराइच
न्यूनतम 5 दशकीय वृद्दि दर वाले राज्य –कानपुर नगर < हमीर पुर < बागपत
जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी है देश में जनघनत्व मामले में उत्तर प्रदेश का चौथा स्थान है.
यूपी के शीर्ष जनसंख्या घनत्व वाले जिले –गाजियाबाद > वाराणसी > लखनऊ
यूपी न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले जिले – ललितपुर < सोनभद्र < हमीर पुर < महोबा
उत्तर प्रदेश की साक्षर दर– 67.7 %, पुरुष साक्षरता 77.3% और .महिला साक्षरता 57.2%
2001-2011 में साक्षरता में 11.34 की वृद्धि हुई.  उत्तर प्रदेश साक्षर जनसंख्या वृद्धि में तीसरे स्थान पर है.
सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला – गौतम बुद्ध नगर > कानपुर नगर > औरेया>इटावा>गाजियाबाद
न्यूनतम साक्षरता वाला जिला – श्रावस्ती < बहराइच < बलरामपुर<बदायूं<रामपुर
न्यूनतम पुरुष और महिला साक्षरता वाला जिला – श्रावस्ती
सर्वाधिक पुरुष साक्षरता– गौतमबुद्ध नगर, सर्वाधिक महिला साक्षरता – कानपुर.
लिंगानुपात 912 है जोकि 2001 की तुलना में 14 अधिक है.
शीर्ष लिंगानुपात वाले जिले– जौनपुर > आजमगढ़ > देवरिया
न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले- गौतमबुद्ध नगर < बागपत
यूपी की ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 77.7 % और नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 22.3 है.
नगरीय जनसंख्या के मामले में महाराष्ट्र का पहला और उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है.

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...