इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भाषा के चयन से लेकर श्रेणी के चयन तक में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। केवल एक चूक होने पर परीक्षा और एडमिशन की राह मुश्किल हो सकती है।
जेईई मेंस 2017 की आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में कैटेगरी का चयन सोच समझकर करना होगा।
आईआईटी की ओर से जारी फ्रिक्वेंटली आस्क क्वेश्चन (एफएक्यू) में साफ कर दिया गया है कि जो कैटेगरी एक बार जेईई मेंस में भरी जाएगी, उसी के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा से आईआईटी में सीट आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा एक खास बात यह भी है कि जेईई मेंस से अलग जेईई एडवांस में प्रश्नपत्र के माध्यम को भी सतर्कता से चुनना होगा।
जेईई मेंस में हिंदी माध्यम वालों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र मिलता है, लेकिन जेईई एडवांस में अभ्यर्थी जो भी माध्यम चुनेगा, उसे केवल उसी भाषा में प्रश्नपत्र मिलेगा।
मसलन, अगर किसी अभ्यर्थी ने हिंदी माध्यम चुना है तो उसे केवल हिंदी में प्रश्नपत्र मिलेगा। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेंस के आवेदन को सावधानीपूर्वक न भरने पर एक गलती भी भारी पड़ सकती है। एडवांस परीक्षा का पैटर्न और तौर तरीके जेईई मेंस से जुदा हैं। आवेदन में सही मोबाइल नंबर भरें, वरना मुश्किल हो सकती है।
Monday, January 2, 2017
जेईई एडवांस में हिंदी वालों को केवल हिंदी में मिलेगा पेपर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?
हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...
-
Ncert books price list class 1 1 रिमझीम भाग I Rs. 50 2 Marigold Book I Rs. 50 3 Math Magic Book I Rs. ...
-
लोग दुनिया को जानने की बात तो करते हैं, पर स्वयं को नहीं जानते. जानते ही नहीं, बल्कि जानना ही नहीं चाहते. खुद को जानना ही दुनिया की सबसे बड़...
-
विज्ञान ऐसा विषय हैं, जिसे कभी भी रटा नहीं जा सकता है। केवल इसे समझा जा सकता है। यह बच्चों का पसंदीदा विषय होता है, लेकिन विज्ञान के नाम से...
No comments:
Post a Comment