इंटरव्यू लेने से एक कैंडिडेट के ज्ञान को परखा जाता है जिससे यह पता चलता है की कैंडिडेट उस जॉब के लिए उपयोगी है या नही। कुछ लोगो के मन में इंटरव्यू को लेकर काफी घबराहट होती है जिससे वे लोग इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर उचित प्रकार से नही दे पाते। इंटरव्यू में पास होने के लिए छात्र को अपने अंदर के डर को बाहर निकालना पड़ता है जिससे उसे सफलता मिल सके। आप एक कामयाब इंटरव्यू तब दे पाएंगे जब उसकी तैयारी करें।
जानिए इंटरव्यू के लिए कुछ सुझाव -
- इंटरव्यू के लिए तड़क-भड़क वाले कपड़े कतई न पहनें। ऐसे फॉर्मल कपड़ों का चयन करें, जिनमें आप सहज व आत्मविश्वास महसूस करें।
- कुछ कंपनियां इंटरव्यू के लिए ‘ड्रेस कोड’ रखती हैं, जिसकी जानकारी इंटरव्यू लेटर में दे दी जाती है, उसका पालन जरूर करें।
- आवाज करने वाली चीजें जैसे चूड़ियां, पायल आदि न पहनें, क्योंकि आप इंटरव्यू देने आई हैं, किसी पार्टी में नहीं।
- जिस कंपनी के लिए इंटरव्यू देने जा रही हैं, उसके बार में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लेना श्रेयस्कर होता है।
- जब आपको बुलाया जाए तो एकदम से अंदर न जाएं, बल्कि पहले अंदर जाने की इजाजत मांगे, फिर जाएं।
- इंटरव्यू देने के लिए निर्धारित समय से 15-20 मिनट पहले ही पहुंचें। देर से आना लापरवाही दर्शाता है। साथ ही आपको तनाव में भी डालता है।
- अंदर पहुंचकर मुख्य व्यक्ति से शुरू करते हुए, सबको सम्मानपूर्वक अभिवादन करें।
- जब तक आपको बैठने के लिए न कहा जाए, तब तक न बैठें। यदि उनकी तरफ से कोई कुछ न कहे तो आप इजाजत मांगकर बैठें व धन्यवाद कहें।
- कुर्सी पर एकदम सीधे बैठें, झुककर नहीं।
- न तो अपने हाथ टेबल पर रखें और न ही पैरों के घुटने क्रॉस करके बैठें।
- अपनी बॉडी लैंग्वेज पर बहुत ध्यान दें।
- यदि हाथ मिलाना पड़े तो अवश्य मिलाएं, परंतु ध्यान रहे आपका हाथ मिलाना दृढ़ व गर्मजोशी भरा हो न कि ढीलाढाला।
- पूछे गए प्रश्नों के उत्तर संक्षिप्त, प्रभावकारी और टू द प्वाइंट होने चाहिए, जो उत्तर न आए उसे मना कर दें।
No comments:
Post a Comment