Sunday, August 13, 2017

हाईस्‍कूल के बाद क्या चुने, साइंस, कॉमर्स या आर्ट?


साइंस, कॉमर्स या आर्ट कौन से सब्जेक्ट आपके लिए बेहतर विकल्‍प है। हम आस-पड़ोस के लोगों से विषय के बारे में बात करते है, तो वह अपने अनुभव को लेकर हमें राय देते है। उनकी दी हुई राय तो अच्छी होती है, लेकिन यह राय हमारे तब तक काम नहीं आ सकती जब तक हमें रुचि न हो।

– हाईस्‍कूल पास करने के बाद छात्र सोचते है कि साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स में से क्या चुने?
– यही से हमारे करियर की शुरुआत होती है। इस समय यदि उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से गाइडेंस मिल गयी तो वह अपने लक्षय तक पहुंच जाते है।
– कई छात्रों के माता-पिता बच्चों पर पढ़ाई का जोर देते है, अगर वह चाहते है, कि हमारा बच्चा डॉक्टर बने तो वह उसे डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित करते है। चाहे उस बच्चे को डॉक्टर बनने में इंटरेस्ट हो या न हो।

सक्‍सेस के लिए चुने मनपसन्‍द विषय

– हम में से ही कई छात्र-छात्राएं ऐसे होते है, जो अपने इंटरेस्ट को खत्म करके परिवारवालों की बात मान लेते है। या अपने दोस्तों को देखकर उनके द्वारा ली गई विषय को खुद भी चुन लेते है।
– यदि आपको खुद का बिज़नेस करना है और आप अपने परिवारवालों या अपने दोस्तों के कारण साइंस या आर्ट्स स्ट्रीम को चुन रहे है, तो आप लक्ष्य में कभी सक्सेस नहीं हो पाएंगे।
– इसलिए वहीं करें इसमें आपकी रुचि हो, क्योकि हाईस्‍कूल कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद करियर की शुरुआत हो जाती है।
– यदि आपके माता-पिता आपके चुने गए विषय से खुश नहीं है, तो उन्हें अपनी हॉबी के बारे में जरूर बताये, उन्हें समझाए कि आप इस विषय को लेकर कुछ कर सकते है।

विज्ञान विषय –

– यदि आपको डॉक्टर या इंजीनियर बनने में इंटरेस्ट है, तो आप साइंस स्ट्रीम को चुने।
– साइंस विषय में आपके पास दो ऑप्शन होते है। पहला जीवविज्ञान और दूसरा गणित।
– यदि आपको मेडिकल लाइन में जाना है तो आप बायोलॉजी को चुने और यदि आपको टेक्निकल फील्ड में जाना है।
– तो आप मैथ्स को चुन सकते है।.ये न सोचे कि किसमें जॉब्स के ज्यादा ऑप्शन है।
– अगर आप अपनी रुचि को लेकर विषय को चुनते है। तो आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच पाओगे।

कॉमर्स स्ट्रीम –

– यदि आपकी एकाउंटिंग, बैंकिंग या फाइनेंस से रिलेटेड फील्ड में रुचि है। तो आप कॉमर्स स्ट्रीम को चुन सकते है।
– यह स्ट्रीम आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। कॉमर्स विषय में बहीखाता, एकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र जैसे विषय पढ़ते है।
– इन सभी विषयों के भी आगे चलकर काफी स्कोप है। कॉमर्स से बारहवीं 12th कक्षा पास करने के बाद आप बीबीए, बीसीए और एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते है।
– यदि आपको अपना बिज़नेस करना कहते है, तो भी आप कॉमर्स विषय ले सकते है।

कला विषय –

– कुछ लोग आर्ट विषय को अच्छा नहीं मानते उन्हें लगता है, कि रोजगार के अवसर बहुत कम है।
– ऐसा नहीं है, यदि आप सिविल सर्विसेज में जाना चाहते है। या आपको हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, लैंग्वेज, मैथ, एन्थ्रोपोलॉजी, जर्नलिज्म और ह्यूमन रिसोर्स जैसे विषयों में रुचि हो तो आप आर्ट स्ट्रीम को चुने।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...