सभी छात्र-छात्राएं कैरियर को लेकर चिंतिति होते है, लेकिन यह चिंता बच्चों के और बढ़ जाती है। जब वह इंटरमीडिएट पास कर चुके होते है। ऐसे में सिर्फ बच्चों के मन एक प्रश्न उठता है कि अब आगे क्या करें। इस समय बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत होती है। अगर उन्हें समय पर सही गाइडेंस मिल जाती है।
12 वीं पास के बाद विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ जॉब करने की सोचते है। इसके लिए वह कंपनियों के बारे में रिसर्च करते है। कुछ कंपनियों की भर्तियां एक जैसी होती है। जैसे – 12 वीं के बाद आपको कंपनी डाटा एंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और टेस्टिंग पदों में रखते है –
हम आपको कुछ ऐसे शॉर्ट कोर्स के बारे में बता रहे है। इनके आधार पर एक अच्छी कम्पनी में अच्छी सैलरी पर नौकरी प्राप्त कर हासिल सकते है।
सरकारी क्षेत्र की नौकरियों की जानकारी भी पाएं
प्राइवेट नौकरी पाने के लिए अहम कोर्स
बेसिक कम्प्यूटर कोर्स –
यदि आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स कर लें जिससे आप कही भी जॉब पा सकते है। कई विद्यार्थी 12 वीं कक्षा पास करने के तुरन्त बाद जॉब पाने के लिए सबसे पहले कम्प्यूटर बेसिक कोर्स करते है। इस बेसिक कोर्स के दौरान कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी , ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी, वेब प्रोग्रामिंग, इंटरनेट सर्फिंग और ईमेल यूज करना, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, विंडोज, एमएस ऑफिस, पावर पॉइंट आदि से जुड़ी टेक्निकल नॉलेज दी जाती है।
कम्प्यूटर लैंग्वेज कोर्स –
कई प्राइवेट कंपनियां आईटी/सीएस या इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र के छात्रों को प्राथमिकता देती है। इसके लिए आप कम्प्यूटर लैंग्वेज कोर्स भी सीखे लें। जैसे जावा, पीएचपी, सी++ (C++), डॉट नेट (.Net), एचटीएमएल आदि का कोर्स करें।
टेली कोर्स –
यदि आप 12 वीं पास करने के बाद जॉब पाना चाहते है तो टैली कोर्स करना भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। यदि आप कॉमर्स में कैरियर बनाना है। इसके लिए आप यह कोर्स करें। इस कोर्स से कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग जानकारी प्राप्त होती है।
हार्डवेयर और नेटवर्किंग कोर्स –
कंप्यूटर के हार्डवेयर पार्टस जैसे की-बोर्ड, चिप, हार्ड डिस्क, मॉनिटर, सर्किट बोर्ड्स आदि का रख-रखाव और सुधार करने वाले एक्सपर्ट को हार्डवेयर इंजीनियर कहते हैं। हार्डवेयर और नेटवर्किंग के बाद भी आप सिड्यूल कंपनियों में जॉब पा सकते है। एक हार्डवेयर इंजीनियर इंजीनियर सिडकुल में सभी आईटी कंपनियों में जॉब पा सकता है। इनका काम कंप्यूटर में आयी खराबी को ठीक करना, पीसी और लैपटॉप असेंबल करना, नेटवर्क तैयार करना आदि है।
डेस्कटॉप पब्लिशिंग –
आप डेस्कटॉप पब्लिशिंग कोर्स कर लेते है तो इसके लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस कोर्स के अंतर्गत आप फोटोशॉप, कॉरलड्रॉल और पेजमकेर सीख लें।
प्लंबिंग कोर्स –
इस कोर्स के माध्यम से भी आप एक अच्छा भविष्य बन सकता है। सिडकुल में कुछ ऐसी कंपनियां है जो फिटिंग से लेकर सप्लाई फॉल्ट ठीक करने जैसे कार्य करते है। इसलिए प्लंबिंग कोर्स करने के बाद भी आप सिडकुल कंपनियों में जॉब पाए।
सॉफ्टवेयर कोर्सेज –
सॉफ्टवेयर कोर्सेज करके आप सिडकुल की आईटी कंपनियों में आवेदन करें। इस कोर्स के तहत आप एनिमेशन, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग, ऐप डेवलपमेंट या डिजिटल मार्केटिंग सीखते है। 12वीं क्लास पास छात्र भी सॉफ्टवेयर कोर्सेज कर सकते है।
प्राइवेट नौकरी में ऐसे पाए सफलता –
दोस्तों एक जमाना था जब लोग दूसरों के यहाँ नौकरी करना खुद को छोटे समझते थे। अब सभी अपने ही काम और अपना ही बिजनिस करते थे, सभी लोग अपने खेतीबाड़ी और व्यापार करते थे। लेकिन वक़्त के साथ लोगो की जरूरते भी बढती गयी और फिर लोगों को अधिक अधिक धन की आवश्यकता पड़ने लगी है। इसकी पूर्ति के लिए लोग अपने घर गांव छोड़कर शहर की तरफ जाने लगे है।
प्राइवेट नौकरी –
दोस्तों आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है या इन विभाग में कम वेकेंसी होने के कारण लोग प्राइवेट जॉब की तरफ रुख करते है। ऐसे में अब इतना अधिक होने के प्राइवेट जॉब में भी मिलना मुश्किल हो रहा है।
प्राइवेट नौकरी से पहले कुछ ध्यान देने योग्य बातें –
– हर इन्सान का सपना होता है की उसके पास खूब पैसे हो और ढेर सारी खुशिया, लेकिन जब हमें प्राइवेट नौकरी करना होता है तो हम उस Job के साथ सबकुछ समझौता कर लेते है की बस Job किसी तरह बस मिल जाए इसलिए जब भी हमे कोई Private Job Vacancies में जॉब मिल रही हो तो सबसे पहले उस Company की Achhi जानकारी, Company का Turnover, Company के Infrastructure के बारे में अच्छी तरह जान लेना चाहिए।
– प्राइवेट नौकरी में बायोडाटा या सीवी का बहुत ही बड़ा महत्व होता है, क्योंकि जब कोई कम्पनी आपको नौकरी के लिए आपके बायोडाटा को ही देखकर बुलाती है तो हमे अपना CV इस प्रकार Simple और Achhe Words Use करते हुए बनाना चाहिए। बायोडाटा में कभी भी ऐसी बातों का उल्लेख नहीं करना चाहिए जिसके बारे में हम जानते न हो।
– हमे जब अपना बायोडाटा बनाने में परेशानी हो तो किसी सीनियर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी सलाह आपको मनपसंद नौकरी पाने में सहायक हो सकती है।
– ज्यातार देखा जाए तो प्रावेट नौकरी आजकल ऑनलाइन बेबसाइट पर अपडेट होते है। तो हमें अपना बायोडाटा भी ऑनलाइन अपडेट करना चाहिए।
– प्राइवेट नौकरी के लिए इंटरव्यू का महत्व होता है। हमें अच्छे से इंटरव्यू के लिए तैयारी करनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment