Wednesday, August 30, 2017

बिना कोचिंग के कैसे करें कम्‍पटीशन एग्‍जाम की तैयारी


बिना कोचिंग के एग्‍जाम की तैयारी ऐसे करे--

आज का युग प्रतियोगी युग है। इसलिए हमें कम्‍पटीशन की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत, लगन और अच्‍छी रणनीति तैयार करनी होती है। कड़ी मेहनत और लगन के बाद ही हम परीक्षा में सफल हो पाते है। आज हर कोई युवा एग्‍जाम या कम्‍पटीशन की तैयारी कर रहा है।
इस दौड़ में जो मेहनत से से तैयारी करते है तो वह सफलता प्राप्‍त कर लेते है जो नहीं करते है तो वह पीछे रह जाते है और उन्‍हें असफलता हाथ नहीं लगती है।
हम आपको बिना कोचिंग के कम्‍टीशन की तैयारी करने के बारें में बता रहे है। जिसके द्वारा आपको एग्‍जाम में सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके लिए जानकारी कुछ इस प्रकार है –
कार्य को करने के लिए आत्मविश्‍वास जरूरी –

किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना बहुत ही आवश्यक है।
जब बात आ जाए तो बिना कोचिंग के कम्‍पटीशन एग्‍जाम के लिए इसकी भूमिका अहम हो जाती है।
इसलिए कम्‍पटीशन की तैयारी करते समय अपने अंदर आत्मविश्वास की कभी भी कमी न होने दें।
आप मन में विश्वास बनाकर रखें, कि आप कम्‍पटीशन में अवश्य सफलता प्राप्त कर सकते है।
अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हमें बीच-बीच में मोटीवेट होते रहना चाहिए।
आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए परिवार के सदस्यों, मोटिवेशनल बुक्स और किसी पथपर्दशक की सहायता से अंदर आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है।

स्टडी हेतु सामग्री है आवश्यक –

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उससे संबंधित विषय वस्तु का होना बहुत अहम होता है।
यदि उससे संबंधित आपके पास सामग्री नहीं है तो आप कम्‍पटीशन में कभी भी सफलता नहीं प्राप्त कर सकते है।
आप स्टडी रूम में कम्‍पटीशन एग्‍जाम से संबंधित सभी बुक्स और अन्य सामग्री को पास में ही रखना चाहिए। इससे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से लाभ उठाया जा सकें।

तैयारी के लिए समय सारणी जरूरी –

अगर आप बिना कोचिंग के एग्‍जाम की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए समय सारणी का प्रयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। समय सारणी का प्रयोग करने से आपका कोई भी विषय पेंडिंग में नहीं होगा। इसका प्रयोग करने से आप सभी विषयों को जरूरी समय दे सकेंगे।
इस तरह से बिना कोचिंग के कम्‍पटीशन एग्‍जाम की तैयारी करने के लिए समय सारणी की भी अहम भूमिका होगी।
समय सारणी का प्रयोग कुछ इस प्रकार करते हुए इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस जैसे विषयों की तैयारी बेसिक रूप से कर सकते है।
इंग्लिश में ग्राम्मर, हिंदी में व्याकरण, साइंस में कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स में टेबिल और बेसिक अर्थमेटिक ऑपरेशन जैसे Add, Subtract, Multiply, Division जैसे टॉपिक को तैयार करना चाहिए।

नोट्स बनाना है फायदेमंद –

यदि आप नियमित स्टडी कर रहे हैं तो नोट्स तैयार करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। इसलिए कम्‍पटीशन एग्‍जाम के लिए नोट्स बनाना बहुत जरूरी होता है। नोट्स बनते समय जरूरी बातें इस प्रकार है।
चार्ट का भी प्रयोग नोट्स तैयार करते समय कर सकते है। चार्ट अपने स्टडी रूम में लगाए। नोट्स बनते समय टॉपिक्स को पॉइंट वाइज लिखे, अन्यथा समझने में समस्या आ सकती है।
नोट्स को साफ़-सुथरे और आसान भाषा में बनाए, भाषा में ज्यादा जटिलता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उससे आपको दोहराते समय समझने में परेशानी आ सकती है।
वाइस नोट्स भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते है। आप खुद के द्वारा बनाए समय मिलने पर उन्हें सुने याद करने में आसानी रहेगी।
नोट्स बनाने के बाद तुरंत उन टॉपिक्स को एक बार ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें, जिससे याद करने में आसानी होगी।
कम्‍पटीशन एग्जाम के समय ध्यान देने योग्य बातें –

एग्जाम समय पास आ जाने पर पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें, इसका लाभ एग्जाम हॉल में देखने को मिलेगा।
स्वयं की कमियों को देखें, दिए गए समय में प्रश्‍न पत्र को हल करने की कोशिश करें। जिससे आपके अंदर प्रश्‍न पत्र को हल करने में गति प्राप्त हो सके।
परीक्षा हाल में समय प्रबंधन का विशेष महत्व होता है। इसलिए परीक्षा देने के पूर्व ही समय प्रबंधन बना लें और यह निश्चित कर लें कि आपको किस खण्ड में कितना समय देना है।
किसी भी परीक्षा में नेगेटिव मार्क से बचना सबसे मुख्य होता है। इसलिए गलत प्रश्‍न न करें। सही प्रश्‍नों के ही उत्तर दें।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...