Monday, August 7, 2017

बन सकते हैं साइंटिस्ट, लेकिन कैसे? जानें

आप यह बात जानकर खुश होंगे कि साइंटिस्ट बनने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। मतलब आप यह भी नहीं कह सकते है। हमारी आयु साइंटिस्ट बनने योग्य नहीं है। अथार्थ आप कोशिश करते रहे और तरह-तरह से सोचना स्टार्ट करें।
साइंटिस्ट बनने का सपना तो कई लोगों का होता है। वैज्ञानिक बनने के लिए प्रयास करने पड़ते है। वैज्ञानिक बनना कोई आसान नहीं होता है। इसके लिए हमे तरह-तरह से सोचना पड़ता है। बहुत से लोगों से मिलना पड़ता है और साथ में ही खुद को अपडेट रखना पड़ता है।
वैज्ञानिक बनने के लिए साइंस क्षेत्र में बेहतरीन अवसर –

– हमारे देश को अभी लगभग 90 लाख वैज्ञानिकों की जरुरत है। यदि आप भी चाहते है कि इन 90 लाख साइंटिस्ट की भर्ती में आपका भी नाम हो तो अंतरिक्ष विज्ञान में आपके लिए बेहतरीन अवसर है।
()
वैज्ञानिक बनने के लिए सही सब्जेक्ट्स का चयन –

– यदि आपकी आयु अभी कम है तो आप अभी मैथ, साइंस, बायो और केमिस्ट्री में अपना फोकस बनाए रखे. ये कोशिश भी आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में जरूर मददगार सिद्ध होगी।
दृढ़ इच्छाशक्ति का होना है जरूरी –

– एक साइंटिस्ट जो कुछ सोचता है, उसे पूरा करता है। चाहे वह काम कितना ही कठिन क्यों ना हो. एक वैज्ञानिक का जीवन भी सन्यासी की तरह ही होता है।
– इसमें उसे सिर्फ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की लगन होती है। वह अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है। वह अपनी खोज को पूरा करने के लिए इतना तत्पर रहता है।
वैज्ञानिक बनने के लिए व्यवहारिक ज्ञान है जरूरी –

– व्यवहारिक ज्ञान ना होना. देश में शिक्षा का भूमिकारूप व्यवस्था (Infra Structure) तो है, परन्तु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में आज भी काफी कमी है।
– इसलिए स्कूलों तथा कॉलेजों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी आवश्यक है और विद्यार्थी भी प्रयोगशाला में जाकर प्रैक्टिकल करते रहे है।
– एक वैज्ञानिक की सोच एक आम आदमी की सोच से पूरी तरह से भिन्न होती है।
– एक आम आदमी सिर्फ अपनी जरूरतों को देखता है. और अपनी जरूरतों के अनुसार ही मेहनत करता है। परन्तु एक वैज्ञानिक अपनी जरूरतों को ध्यान में नहीं रखता है वह खोज करता है।
– इसी लक्ष्य में कामयाब होता है. यदि आप वैज्ञानिक बनने के इच्छुक है तो सबसे पहले अपना एक लक्ष्य बनाए और उस लक्ष्य को पूरा करने में जी-तोड़ मेहनत करें।
साइंटिस्ट बनने के लिए कुछ आसान टिप्स –

– सबसे पहले आप 10th से लेकर Postgraduate क्लासेज तक की मैथ, केमिस्ट्री, फिजिक्स व बायो जैसे विषयों में अपनी पकड़ अच्छी कर लीजिए, क्योकि सभी साइंटिस्ट को अपने कार्य के लिए आँकड़ों (Statistics) की जरुरत पड़ती है।
– उच्च विद्यालय के दौरान आप विज्ञान शिविर (Science camp) के लिए विचार करें। इस कैंप में जाने पर आपकी साइंस में प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ेगी।
– एक साइंटिस्ट अपनी मातृ-भाषा (Mothertoungue) के साथ-साथ अन्य भाषाओं को बोलने व समझने में भी उत्तम होता है। यदि आप साइंटिस्ट बनने को इच्छुक है तो आप भी एक या दो विदेशी भाषाओं का ज्ञान होना आपके साइंटिस्ट बनने में आपके लिए मददगार साबित होगा।
– एक साइंटिस्ट बनने के लिए प्रैक्टिकल अनुभव होना अनिवार्य है। इसके लिए आपके पास प्रयोगशाला अनुभव का सर्टिफिकेट होना भी जरुरी है। इसलिए आप प्रैक्टिकली चीजों को समझे।
– जब आप किसी चीज को देखे तो उससे जानने की कोशिश करें। कि यह कैसे बनी, किन-किन पदार्थो से मिलकर बनी, इससे आपकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी, इसलिए हमेशा सीखते रहे।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...