आई.टी.आई में प्रवेश: अगर आपको किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा है,तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप आई.टी.आई में प्रवेश ले सकते है। आई.टी.आई कोर्स से आप अपना भविष्य संवार सकते है,क्योकि यह एक प्रॉफेश्नल कोर्स होता है। औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया हर साल तेजी से बढ़ रही है। छात्रों का आईटीआई के प्रति लोगों का आकर्षण तेज गति से बढ़ रहा है।
आई.टी.आई क्या है: आईटीआई एक तकनीकी कोर्स है जिसे पूरा करने के बाद आप सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों की कंपनियों में जॉब कर सकते हैं,आप अपना स्वयं का व्यवसाय भी खोल सकते है।
आवश्यक योग्यता: आई.टी.आई में प्रवेश लेने के लिए आठवी,दसवी,और बारहवीं पास के अनुसार ही ट्रेड का चुनाव कर सकते है।
एडमिशन प्रोसेस: आई.टी.आई में प्रवेश लेने के लिए आपको एडमिशन फॉर्म भरकर जमा करना होता है। ये फॉर्म हर साल जुलाई के महीने में निकलते है। ये फॉर्म आई.टी.आई से प्राप्त किये जा सकते है। इसमें मेरिट के आधार पर एडमिशन होता है।
आई.टी.आई के कोर्स:
– Auto Electrician.
– Computer hardware and networking carpenter.
– Cutting and Saving.
– Draftsman Civil.
– Draftsman Mechanical.
– Electrician.
– Fitter.
– Painter General.
– Steno English and Hindi.
– Turner, Welder.
कोर्स की समय अवधि:
– 1 year
– 2 years
– 3 years
आई.टी.आई. करने के बाद जॉब की संभावनाएं:
ज्यादातर उधोग और कंपनियों में आईटीआई प्रशिक्षुओं को नौकरी के लिए चुना जाता है। आई.टी.आई कोर्स पूरा करने के बाद कंपनिया स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट सेल के द्वारा अपनी कंपनी में भर्ती के लिए उनके योग्यता के अनुसार चुनती है। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों जैसी एनटीपीसी, भेल, में रोजगार के अवसर मिलते हैं, क्योंकि ये कंपनियां आईटीआई के साथ अनुबंध करती हैं। आईटीआई में कम्यूटर. ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल, विद्युतकार, रेडियो, टीवी मैकेनिक, डीजल मैकेनिक जैसे कोर्स इनमें संचालित होते हैं।
आईटीआई में सरकार के नियमों के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों के छात्रवृति की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
No comments:
Post a Comment