क्या करें बी.ए (कला स्नातक) के बाद:--
बारहवी आर्ट्स के बाद अनेक छात्र ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए बी.ए यानी बेचलर ऑफ़ आर्ट्स (कला स्नातक) करते हैं। बी.ए के बाद अनेक छात्र इस असमंजस में रहते हैं की नौकरी (job) किस क्षेत्र में मिलेगी।अनेक छात्रों का यह मानना हैं की बीए के बाद रोजगार के अवसर बहुत कम होते हैं मगर ऐसा नही है आजकल साइंस के साथ-साथ आर्ट्स के क्षेत्र में भी जॉब के काफी अच्छे स्कोप मिल जाते हैं। बीए की डिग्री किसी भी मायने में अन्य ट्रेडिशनल कोर्स से कम नहीं है। बीए कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स को न केवल सिविल सर्विसेज बल्कि विभिन्न प्राइवेट और सरकारी नौकरियां (government job) भी आसानी से मिल जती है।
कला स्नातक के बाद डिग्री डिप्लोमा कोर्स:----
बेचलर ऑफ़ आर्ट्स यानी बी.ए कोर्स करने के बाद आप अनेक डिप्लोमा (diploma) कोर्स कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्सेस करने के बाद स्टूडेंट्स को इस क्षेत्र में जॉब के लिए काफी अच्छे स्कोप आसानी से मिल जाते हैं।
– फिल्म मेकिंग
– मास कम्यूनिकेशन
– एनिमेशन
– फैशन
– हेयर स्टाइलिस्ट
– ब्यूटीशियन
– पीजीडीसीए
बेचलर ऑफ़ आर्ट्स के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी: वर्तमान में आर्ट्स साइड में भी जॉब के लिए कई रोजगार खुल गए हैं।सिविल सर्विसेज के परिणामों को देखा जाए तो उसमें भी आर्ट्स विषय से उत्तीर्ण (pass) अभ्यर्थियों (students) की संख्या काफी अधिक रहती है। यदि आप बी.ए के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (graduation) करना चाहते हैं तो जिन सब्जेक्ट्स में आपने ग्रेजुएशन किया है आप उनमें से किसी एक सब्जेक्ट में एम.ए कर सकते हैं।
बेचलर ऑफ़ आर्ट्स के बाद आई.टी.आई कोर्सेस: बी.ए के बाद बाद कई आईटीआई कोर्स कर सकते हैं। जिससे आप इस फिल्ड में आसानी से अपना करियर बना सकते हैं।
– डिप्लोमा इन एनीमेशन (ADA)
– डिप्लोमा इन एनीमेशन फिल्म मेकिंग (ADAFM)
– डिप्लोमा इन आर्ट एंड 3D एनीमेशन
– डिप्लोमा इन कंप्यूटर एंड एनीमेशन टेक्नोलॉजी
– डिप्लोमा इन डिजिटल आर्ट्स एंड एनीमेशन
– डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग
– डिप्लोमा इन फिल्म एनीमेशन
– डिप्लोमा इन फिल्म मेकिंग एंड एनीमेशन (ADFMA)
– डिप्लोमा इन गेम आर्ट एंड 3D गेम कंटेंट क्रिएशन
बी.ए के बाद हॉबी कोर्सेस:-----
जरुरी नही की आप बी.ए के बाद कोई ऐसे कोर्सेस करें जिसमे आपको रूचि (interest) नही है। सभी छात्रों के कुछ ना कुछ हॉबी कोर्सेस होते हैं। जिनके माध्यम से छात्र आसानी से अपना करियर बना सकते हैं। इसलिए आप अपनी योग्यता और रुचि को ध्यान में रखते हुए अपने लिए कोर्स का चुनाव करें।
– बी.एड/बैचलर ऑफ़ एजुकेशन
– एल.एलबी/बैचलर ऑफ़ लॉज़
– ऍम.बी.ए (मास्टर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन)
– ड्राइंग एंड पेंटिंग
– मास्टर ऑफ़ आर्ट्स/ऍमए
– फोटोग्राफी कोर्सेज
बेचलर ऑफ़ आर्ट्स के बाद Government और प्राइवेट जॉब के भी है विकल्प: ----
बी.ए के बाद स्टूडेंट्स को कई स्थानों में विभिन्न प्राइवेट और सरकारी नौकरिया आसानी से मिल जाती है। इसके लिए छात्र को बी.ए में प्रवेश के समय सही विषय को कॉम्बिनेशन में शामिल करना चाहिए।
– फीचर्स राइटर
– पब्लिक रिलेशन्स एग्जीक्यूटिव
– इकोनॉमिस्ट
– पब्लिक सर्वेंट
– जौर्नालिस्ट
– बजट एनालिस्ट
– कॉपी राइटर
– टीचर
No comments:
Post a Comment