Thursday, December 29, 2016

UP TET:इस लिंक पर देखे TET की आंसर सीट

इलाहाबाद ।
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का ख्वाब संजोये अभ्यर्थियों के लिये बड़ी खबर है । यूपी टीईटी की बहुप्रतीक्षित ऑन्सर सीट जारी कर दी गई है । ऑन्सर की देखने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें । आप upbasicesduboard.gov.in वेबसाइट पर इसे देख सकते है ।
गौरतलब है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2016 को जो आंसर सीट बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की है । वह चारों सीरीज में विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है । परिषद की वेबसाइट पर इसे अपलोड करने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट upbasicesduboard.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑन्सर की के माध्यम से मिलान कर सकते हैं ।
जिन अभ्यर्थियों को इस बावत कोई आपत्ति है वह अपनी आपत्ति दो जनवरी की शाम छह बजे तक ई-मेल आईडी uptethelpline@gmail.com पर भेज सकते हैं। उस पर नियमतः कार्यवाही की जायेगी। सचिव परीक्षा नियामक के अनुसार 2 जनवरी को शाम छह बजे के बाद किसी भी शिकायत पर सुनवाई नहीं की जा सकेगी । इस प्रक्रिया के तहत विभागीय रणनीति पूरी कर ली गई है ।

नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर सीधे UP TET 2016 की आंसर सीट देख सकते है ।
http://examregulatoryauthorityup.inफिलहाल अभ्यर्थियों में आंसर सीट देखने के लिये खासा उत्साह नजर आ रहा है ।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...