Thursday, December 29, 2016

CBSE बोर्ड के छात्रों को अगले हफ्ते से मिलेगा परीक्षा का एडमिट कार्ड

सीबीएसई दसवीं और 12वीं की मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए अगले हफ्ते से छात्रों के एडमिट कार्ड आने शुरू हो जाएंगे। स्कूलों ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही डेटशीट भी जारी हो जाएगा। सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर चंद्रचूड़ झा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में परीक्षा को सख्ती से लेने का निर्देश मिला है।
दसवीं में सीजीपीए की यह अंतिम परीक्षा होगी इसके बाद दसवीं में बोर्ड का पैटर्न लागू हो जाएगा। परीक्षा के लिए अगले हफ्ते से एडमिट कार्ड आने शुरू हो जाएंगे। पहले 12वीं और फिर दसवीं के एडमिट कार्ड आएंगे। फरवरी के प्रथम सप्ताह में बोर्ड की कापियां भी पहुंच जाएंगी। इन कापियों को सभी स्कूलों को बांट दिया जाएगा जिसे वह अपने नजदीक के बैंक लाकर में रखवा देंगे।
परीक्षा के लिए सभी छात्रों की विशेष तैयारी स्कूलों में कराई जाएगी। बोर्ड ने भी प्रश्न पत्रों के बैंक आनलाइन जारी कर दिए हैं। तीन महीने पहले क्वेशन बैंक आ जाने से छात्रों को काफी सहूलियत होगी।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...