लखनऊ। यूपी बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। हाई स्कूल की परीक्षाएं जहां 6 मार्च तक होंगी वहीं, इंटर की परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। इस बार यूपी बोर्ड 25 दिनों में ही परीक्षाएं करा लेगा।
इस सत्र में 60 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि स्वयं बोर्ड के सचिव शैल यादव ने की है। बोर्ड की परीक्षाओं का ऐलान होने के बाद अब यह लगभग साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मार्च के बाद ही होंगे। राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा चुनाव फरवरी में हो सकते हैं।
वहीं, आइसीएसई बोर्ड की परीक्षा तिथि छह फरवरी से घोषित होने के चलते उम्मीद है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी में ही होंगी। अंतिम फैसला चुनाव आयोग पर छोड़ा गया। उनका कहना था 10 दिन के अंदर परीक्षा कार्यक्रम जारी हो जायेगा। साल 2016 की बात करें तो परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 21 मार्च तक चली थीं। प्रदेश भर में लगभग साठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
निर्वाचन आयोग ने मांगी थी जानकारी
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड से संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मांगी थी। बोर्ड की ओर से 15 से 20 फरवरी के बीच परीक्षा कराने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 में 18 फरवरी और 2015 में 19 फरवरी से शुरू हुई थी।
बोर्ड परीक्षा एवं चुनाव दोनों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। सचिव शैल यादव ने कहा था कि निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड से संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मांगी है और बोर्ड की ओर से 15 से 20 फरवरी के बीच संभावित परीक्षा की तिथि भेजी जा रही है। अब निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।
अब बोर्ड की तरफ से तिथि ऐलान के बाद ये तय हो गया कि विधानसभा चुनाव मार्च के बाद ही संभव है।
Monday, December 26, 2016
यूपी बोर्ड ने जारी की एग्जाम की तारीख, 6 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?
हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...
-
Ncert books price list class 1 1 रिमझीम भाग I Rs. 50 2 Marigold Book I Rs. 50 3 Math Magic Book I Rs. ...
-
लोग दुनिया को जानने की बात तो करते हैं, पर स्वयं को नहीं जानते. जानते ही नहीं, बल्कि जानना ही नहीं चाहते. खुद को जानना ही दुनिया की सबसे बड़...
-
विज्ञान ऐसा विषय हैं, जिसे कभी भी रटा नहीं जा सकता है। केवल इसे समझा जा सकता है। यह बच्चों का पसंदीदा विषय होता है, लेकिन विज्ञान के नाम से...
No comments:
Post a Comment