Wednesday, December 28, 2016

10वीं -12वीं पास के लिए. 3 अच्छी खबरे !

आज हम आपको 10वीं-2वीं पास के लिए निकली उन भर्तियों के बारे में बता रहे हैं जहां 10,000 से अधिक लोगों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
उत्तर प्रदेश हेल्थ वर्कर भर्ती: उत्तर प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने 5629 हेल्थ वर्कर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं और इन पदों के लिए सिर्फ महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं।
- इस पद के लिए पे स्केल 5200 रुपए से 20200 रुपए है
- जबकि ग्रेड पे 2000 रुपए है।
भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय से 12वीं पास होना जरुरी है और 2 साल का हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग कोर्स किया होना भी जरुरी है।
साथ ही भर्ती में 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं और आरक्षण के नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है।
बता दें कि उम्र सीमा 1 जुलाई 2016 के आधार पर तय की जाएगी। इस पदो के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए और एससी,एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है।

यूपीएसएसएससी काउंसिल हाऊस गार्ड भर्ती: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के कई विभागों में काउंसिल हाऊस गार्ड के लिए आवेदन मांगे हैं, इन विभागों में हैड ऑफ डिपार्टमेंट, फोरेस्ट एंड वाइल्ड एनिमल यूपी लखनऊ एंड सेकेटेरियट एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट शामिल है।
आयोग ने कुल 664 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और इनकी पे स्केल 5200 रुपए से 20200 रुपए है जबकि ग्रेड पे 2000 या 1900 रुपए है। भर्ती में वो ही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं तक की पढ़ाई या इसके समकक्ष पढ़ाई की हो।
भर्ती में 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं और आवेदकों की उम्र का निर्धारण 1 जुलाई 2015 के आधार पर किया जाएगा। वहीं आरक्षण संबंधी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2016 है।

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती: मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने 502 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, इन पदों में लाइट अटेंडेंट के पद शामिल है। इस पद की पे स्केल 12000 रुपए प्रति महीना है।
भर्ती में 12 वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकता है, लेकिन आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन ट्रेड में आईटीआई किया होना जरुरी है। इस पद के लिए 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, लेकिन कुछ जाति वर्ग के लोगों को आरक्षण के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
साथ ही यह उम्र 30 जून 2016 के आधार पर तय की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। अनारक्षित, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 800 रुपए फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान एमपी ऑनलाइन कियोस्क से ही किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2017 है।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...