Thursday, November 30, 2017

Resume में रखेंगे इन बातों का खास ख्याल तो जल्द मिलेगी नौकरी


नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सबसे महत्वपूर्ण उनका रिज्यूम होता है. रिज्यूम में होने वाली छोटी छोटी गलतियों को अगर आप समझ ले तो आप नौकरी पाने के थोड़ा और करीब पहुंच सकते है.

आब्जेक्टिव का विस्तार - रिज्यूम में ज़्यादा कुछ लिखने की आवश्यकता नहीं है, एक संक्षिप्त सारांश ही काफी है.

कार्यानुभव अनुरूप न होना - रिज्यूम में सिर्फ उन्ही कार्य अनुभवों को लिखे, जो नौकरी से जुड़ी हो.

शारीरिक विशिष्टता का उल्लेख - रिज्यूम में आप अपनी हाइट के बारे जिक्र ना करे, ऐसे करने से आप हंसी के पात्र बन सकते है.

बेमतलब कि उपलब्धियां - अगर आप मैनेजर या अन्य किसी बड़े पद के लिए आवेदन करने जा रहे है, तो आप केवल उससे जुड़ी उपलब्धियों के बारे में ही लिखे अन्यथा बेमतलब उपलब्धि न लिखे.

हरेक शौक का उल्लेख - अगर आपको ऐसा लगता है कि शौक के बारे में बताने से एक अलग प्रभाव पड़ता है तो वह उस रिज्यूम में अवश्य लिखे.

जटिल शब्दों का प्रयोग करना - इस बात का खास तौर पर ध्यान रखे, क्योकि गलत या बनावटी भाषा का नियोक्ता पर बहुत ख़राब प्रभाव पड़ता है.

अतिरिक्त जानकारी - अपने बारे में सामान्य जानकारी दे. धर्म या कोई अन्य निजी जानकारी साँझा करने की कोई जरूरत नहीं है.

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...