इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी –
– भारत में अभी 28 IIT हैं। हर आईआईटी ऑटोनोमस है, लेकिन काउंसिलिंग के समय एक दुसरे से जुड़े हुए है।
– भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी के माने जाते है। यह आईआईटी भारत के एचआरडी मंत्रालय की देखरेख में होते रहते है।
– आईआईटी में एडमिशन को आईआईटी जेईई परीक्षा होती थी, जिसे 2013 में बदलकर जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम अडवांस कर दिया है। आईआईटी में दाखिला के लिए हर साल 150,000 विद्यार्थी परीक्षा देते है।
देश में बढ़ती टेक्नोलॉजी और तकनीकि मांग के कारण, देश को ज्यादा स्पीड से ग्रोथ करनी होगी। इसलिए भारत सरकार ने फैसला लिया कि राज्य में मौजूद कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी को IIEST के अंतर्गत कर दिया जाए। नए कॉलेज बनाने से अच्छा है कि इन कॉलेज का लेवल अच्छा किया जाए। अपग्रेड होने के बाद इन कॉलेज को ‘इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इम्पोर्टेंस का दर्जा मिल गया है।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस –
बीआईटीएस एक इंडियन इंस्टिट्यूट है, जो एक बड़ी यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी में 15 अकैडेमिक डिपार्टमेंट है, इसमें मुख्य रूप से अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग पर ध्यान दिया जाता है। BITS कॉलेज गोवा, पिलानी, हैदराबाद और दुबई में है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी –
आईआईटी भारत में उच्च शिक्षा के लिए चार इंस्टीट्यूट का ग्रुप है, जो मुख्य रूप से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर ध्यान देता है। इसे केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है, इसमें फण्ड भी सरकार से आता है एवं एचआरडी मंत्रालय इसकी देख रेख करती है।
– आईआईआईटी अलाहाबाद
– आईआईआईटीटीएम ग्वालियर
– आईआईआईटीडीएम जबलपुर
– आईआईआईटीडीएम कचीपुरम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी –
अभी 30 NIT कॉलेज है, जिसमें से 10 NIT, 2010 में खुले है। इन कॉलेज को भी नेशनल इंस्टीट्यूट का दर्जा प्राप्त है। इन्हें शुरुआत में रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था। सन 2002 में एचआरडी मंत्रालय ने इन्हें अपग्रेड कर एनआईटी का दर्जा दे दिया है। एनआईटी में दाखिले के लिए AIEEE की परीक्षा हर साल सीबीएससी द्वारा आयोजित होती है। इसमें 14 लाख से भी अधिक लोग परीक्षा देते है, इसमें से 15 हजार के लगभग सीट के लिए लोग विद्यार्थी चयनित होते है –
– विस्वेसर्या टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी
– यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई
– जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकत्ता
– अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
– हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी, चेन्नई
– वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
– राजीव गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी
– निरमा यूनिवर्सिटी
No comments:
Post a Comment