Monday, August 14, 2017

क्या आप सीआईएसएफ में भर्ती होना चाहते हैं? जानें इसकी योग्यता व तमाम बाते

जो युवा सीआईएसएफ में कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर होने वाला है। अधिकांश छात्र-छात्राएं पुलिस  और डिफेन्स सरकारी नौकरी में अपना कैरियर बनाना चाहते है। हम आपको सीआईएसएफ परीक्षा से सम्बंधित सभी आसान और महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर सीआईएसएफ परीक्षा की बेहतर तैयारी कर आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है।

सीआईएसएफ परीक्षा शैक्षिक योग्यता –

– सीआईएसएफ परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10 वीं कक्षा या समकक्ष योग्‍यता पास होनी चाहिए।
सीआईएसएफ परीक्षा उम्र सीमा –

– सीआईएसएफ परीक्षा में उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
सीआईएसएफ परीक्षा आयु सीमा में छूट –

– अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए  पांच वर्ष की छूट निर्धारित की गई है।
– सीआईएसएफ परीक्षा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट निर्धारित है।

सीआईएसएफ परीक्षा मेडिकल टेस्ट –

पुरुष उम्मीदवारों के लिए –
– ऊंचाई  – 170 सेंटीमीटर
– छाती  – 80 सेंटीमीटर और फुलाकर 5 सेंटीमीटर अधिक (85 सेंटीमीटर)

महिला उम्मीदवारों के लिए –
– ऊंचाई – 157 सेंटीमीटर

– सीआईएसएफ शारीरिक दक्षता टेस्ट –

पुरुष उम्मीदवारों के लिए – 
– दौड़  – 16 सेकंड में 100 मीटर्स (100 mtrs)
– लंबी कूद – तीन बार में 12 फ़ीट
– उच्ची कूद  – तीन बार में नौ फ़ीट

महिला उम्मीदवारों के लिए –
– दौड़  – 18 सेकंड में 100 मीटर्स (100 mtrs)
– लंबी कूद  – तीन बार में नौ फ़ीट
– उच्ची कूद  – तीन बार में तीन फ़ीट

सीआईएसएफ परीक्षा की तैयारी का आसान तरीका –

– सीआईएसएफ परीक्षा में अच्छा स्कोर पाने के लिए टाइम टेबल बनाकर जरूरी पढ़े, ताकि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए सबसे पहले टाइम टेबल बनाये और तैयार किए गए स्टडी टाइम टेबल को रोजाना फोकस करें।
– यदि आप डिफेंस-पुलिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है। इसी फील्ड में ध्यान दें। कई छात्र-छात्राएं अलग-अलग फील्ड में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। जिनसे दिमाग विचलित होता है। वह अपने लक्ष्य को स्थायी नहीं रख पाते है।
– सभी सरकारी परीक्षाओं का परीक्षा-पैटर्न अलग–अलग होता है। इसलिए सीआईएसएफ परीक्षा में आवेदन करने पहले परीक्षा पैटर्न समझ लें।
– सीआईएसएफ प्‍रीक्षा में पिछले कुछ वर्षों के प्रश्‍न पत्रों को हल करने की कोशिश करें। ऐसा करने से परीक्षा पैटर्न आसानी से समझ आ जाएगा और परीक्षा पैटर्न समझ जाने के बाद परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते है।
– सीआईएसएफ परीक्षा में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से सम्‍बन्धित प्रश्‍न भी पूछे जाते है। इस सेक्शन की अच्छी तैयारी के लिए रोजाना न्यूज पेपर पढ़ें।

सीआईएसएफ परीक्षा से सम्‍बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्‍न और उत्तर –

प्रश्‍न – सीआईएसएफ का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर – सीआईएसएफ का पूरा नाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है।

प्रश्‍न – सीआईएसएफ परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर – सीआईएसएफ परीक्षा के लिए कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चहिए।

प्रश्‍न – सीआईएसएफ परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की उम्र कितनी होनी चाहिए?
उत्तर – सीआईएसएफ परीक्षा के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चहिए।

प्रश्‍न – सीआईएसएफ भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊँचाई कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर – सीआईएसएफ भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की 170 सेंटीमीटर ऊँचाई होनी चाहिए।

प्रश्‍न –  सीआईएसएफ परीक्षा में भाग लेने के लिए शैक्षिक योग्यता कितनी होना अनिवार्य है।
उत्तर – सीआईएसएफ परीक्षा  के लिए उम्मीदवार का 10 वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

प्रश्‍न – सीआईएसएफ भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों की ऊँचाई कितनी होनी आवश्यक है ?
उत्तर – सीआईएसएफ भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों की 157 सेंटीमीटर ऊँचाई होनी आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...