Tuesday, August 8, 2017

कैसा होना चाहिए आपका रिज्यूम या बायोडाटा? नौकरी के लिए


जब आप किसी नौकरी में आवेदन करने से पहले आपके पास रिज्‍यूम का होना जरूरी होता है। जब भी हत किसी नई नौकरी के लिए आवेदन करते है तो सबसे पहले हमें इंटरव्‍यू की चिंता होती है कि इंटरव्‍यू में कैसे प्रश्‍न पूछे जाएंगे। इसमें सफल हो पाएंगे या नहीं।

यह विचार करना तब सही है, जब आपका रिज्यूम सेलेक्ट हो जाए। क्योकि जब तक आपका बायोडाटा इंटरव्यू सेलेक्ट नहीं करता है, तब तक आप इंटरव्यू में नहीं जा सकते है। इसलिए किसी भी नौकरी के लिए सबसे पहले बायोडाटा महत्वपूर्ण होता है। यहां आपका रिज्यूम आकर्षित है तो इंटरव्यू आपका रिज्यूम सेलेक्ट कर देता है। आपको इंटरव्यू की तिथि भी पता चल जाती है।
इसलिए यहां पर रिज्यूम बनाने से लेकर रिज्यूम प्रेजेंट करने तक बातों से परिचित कराया जाता है। इसकी मदद से आप रिज्यूम को प्रोफेशनल रिज्यूम बना सकते है –

व्यक्तिगत जानकारी –
– रिज्यूम की शुरूआत सबसे पहले पर्सनल इनफार्मेशन देने से करें। पेपर के बायीं और वाले सबसे ऊपरी हिस्से में अपना नाम टाइप करें।
– इसके बाद अपना पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि की सही जानकारी दें। कई लोग रिज्यूमे में शीर्षक के रूप में मोटे अक्षरों से रिज्यूम, बायोडाटा या सीवी टाइप कर बनाएं।
– इन सबकी कोई आवश्यकता नहीं है। केवल आपका नाम काफी है। विषय – ऑब्जेक्टिव के रूप में एक ऐसा कथन लिखें, इससे रिज्यूम पढ़ने वाले को कैरियर की जानकारी हो जाएगी।
शैक्षिक योग्यता –
– अपनी शैक्षिक योग्यताओं से सम्‍बन्धित जानकारी दें। इसके लिए आप पेपर में एक टेबल बना सकते है।
– इसमें आप शैक्षिक योग्यताओं से सम्बंधित पूरी जानकारी दे सकते है। जैसे किस वर्ष में कौन-सी पढ़ाई पूरी की और आप किस डिवीज़न से पास हुए हो।
विशेष योग्यताएं –
– इस सेक्शन में शैक्षिक योग्यता के अलावा विशेष योग्यताओं के बारे में इनफॉरमेंशन दे सकते है।
– यदि आपने एक वर्ष का कोर्स किया है या कोई अन्य कोर्स, तो इन सभी को आप रिज्यूम में जोड़़ सकते है।
अनुभव के बाारे में जानकारी –
– इस सेक्शन में आप अपने पुराने जॉब का अनुभव बता सकते है। विगत वर्ष में कब-कब कौन कौन से कार्य किए और इसके साथ-साथ संस्थाओं में उपलब्धियों की जानकारी दे सकते है।
अन्य गतिविधियां –
– इस सेक्शन मैं आप अपनी अन्य गतिविधियों के बारे में बता सकते है। जैसे – भाषण, डांस, खेल-कूद, वाद-विवाद आदि।

रिज्यूम बनाते समय कुछ ध्यान रखने योग्य बातें –

रिज्यूम इंग्लिश भाषा में बनाया जाता है। इसलिए रिज्यूम में लिखे सभी इंग्लिश शब्दों का अर्थ समझे, क्योंकि इंटरव्यू में रिज्यूम से सम्‍बन्धित आपसे कुछ भी पूछ सकता है।
– जो भी जानकारी आप रिज्यूम में दे रहे है वह 100 प्रतिशत सत्य होना आवश्यक है।
– आपने रिज्यूम में अपनी परिवार के बारे में कोई चर्चा न करें।
– रिज्यूम में अपना वहीं मोबाइल नंबर डालें जो हमेशा ऑन रहता हो।
– रिज्यूम दो से अधिक पेज का न बनाये।
– संस्था के अनुसार अपना रिज्यूम अपडेट करते रहे।
– रिज्यूम का फॉर्मेट सरल तरीके से बनाएं और अनुभव की जरूरी जानकारी क्रमबद्ध रखें।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...