Tuesday, August 8, 2017

जॉब ढूंढने वाले ना करे ये 10 गलतियां, इसलिए हो जाते हैं असफल


नौकरी के लिए कई कोशिशों केे बावजूूद कुछ लोग बार-बार रिजेक्ट हो जाते हैं। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आपको चाहिए कि अपनी ग‍लतियों को ढूंढें और खुद में सुधार लाएं।

हम आपको ऐसी 10 गलतियां बता रहे हैं, जो ज्यादातर जॉब की चाह रखने वाले करते हैं। इन मिस्टेक्स को ठीक करके जॉब आसानी सेे प्राप्त कर सकते हैं।

1 – वे खुद को ब्रांड नहीं करते
हमें खुद की ब्रांडिंग करना जरूरी है। रिज्‍यूमे और लिंकइडिन प्रोफाइल ऐसी होनी चाहिए। जिसमें पता चले कि आपकी स्किल्‍स क्‍या हैं। नॉकरी के लिए क्‍यों परपेक्‍ट हैं।
2 – अप्‍लाई करके बैठ जाते हैं
सिर्फ ऑनलाइन अप्‍लाई करके इंतजार में न बैठे रहें। हायरिंग मैनेजर से सीधे कॉन्‍टेक्‍ट करने की कोशिश करें। उन्‍हें अपनी प्रोफाइल के बारे में बताएं।
3 – खुद की वैल्‍यू नहीं जानते
पेस्‍केल, सैलरी जैसी वेबसाइटृस के जरिए वैल्‍यू जानें। कम्‍पनी के किसी एम्‍पलॉइ से पूछें कि आपके बैकग्राउंड वाले एम्‍पलॉइ को कितना पे किया जा रहा है।
4 – अपने नेटवर्क पर ध्‍यान नहीं देते
जॉब सर्चिंग के दौरान नेटवर्क से जुड़े लोगों से मिलें। उनके साथ कॉफी, लंच, ब्रेकफास्‍ट या डिनर प्‍लान करें। उनके जरिए फील्‍ड से जुड़े नए दोस्‍त बनाएं।
5 – एम्‍पलॉयर की रिसर्च नहीं करते
जॉब का एड देखकर इंटरव्‍यू के लिए न चले जाएं। पहले कंपनी और उसके वर्किंग को समझें। क्‍या गोल हैं देखें। वहां के लीडर्स की प्रोफाइल देखें।
6 – रिज्‍यूमे कस्‍टमाइज नहीं करते
रिज्‍यूमे को जॉब के हिसाब से कस्‍टमाइज करें। एक ही रिज्‍यूमे सभी जगह न फॉरवर्ड करें। करेंट पोजिशन और समरी खासतौर पर अपडेट होना जरूरी है।
7 – बिना सोचे ज्‍वॉइन करते हैं
कई बार ऑफर मिलने पर हम ऐसी कंपनी में ज्‍वॉइन कर लेते हैं जहां हम काम करना ही नहीं चाहते। ऐसा न करें काम आपकी पसंद का ही होना चाहिए।
8 – बहुत ज्‍यादा टाइम बर्बाद न करें
रिक्रूटिंग प्रोसेस में बहुत ज्‍यादा टाइम बर्बाद न करें। यदि लग रहा है कि रिज्‍यूमे पाइपलाइन में डाल दिया गया है तो फिर उस कंपनी को छोड़े और नई जगह ट्राय करें।
9 – अपनी वैल्‍यू नहीं करते
आप अपनी वैल्‍यू करें। हर एम्‍लॉयर आपको डिजर्व नहीं करता है। जहां सही पोजिशन, सैलरी, पॉवर मिल रहा हो वहीं ज्‍वॉइन करें।
10 – पार्टिसिपेशन बंद कर देते हैं
जब तक नई जॉब शुरू न कर दें तब तक मौजूदा कंपनी में अपने पार्टिसिपेशन को कम न करें। अपना 100 परसेंट देते रहें। अच्‍छे अवसर कभी भी मिल सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...