Monday, July 24, 2017

मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के तरीके

मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक सलामती के स्तर का वर्णन करता है या किसी मानसिक विकार की अनुपस्थिति को दर्शाता है। मानसिक स्वास्थ्य में एक व्यक्ति के लिए जीवन का आनंद लेने की क्षमता और जीवन की गतिविधियों को हासिल करने के प्रयास के बीच सामंजस्य शामिल हो सकता है। यह हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रतीक है। इसलिए हमें मानसिक स्तर पर स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। तो आइए जानें कि किन तरीकों को अपनाकर हम मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं |

कहीं बाहर घूमने जाएं
मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप कहीं घूमने जाएं। किसी शांत जगह जाएं जहां आप सुकून से थोड़ी देर घूम सकें। एक अध्ययन के अनुसार घर के भीतर रहने की तुलना में बाहर जाने से जीवन शक्ति, उत्साह और खुशी बढ़ती है।

विटामिन बी 12
कोई भी विटामिन की लेने से हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है लेकिन विटामिन बी 12 हमें गंभीर अवसाद, चिंता से बाहर निकलने में मदद करता है। फिर भी अगर आप यह खाना नहीं चाहें तो अंडा, चिकन और दूध जैसे जैसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं।

अपने लक्ष्यों को लिखें
हर मनुष्य को अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य अवश्य रखना चाहिए। तभी आपमें आगे बढ़ने और कुछ पाने की चाह उत्पन्न होगी। आगे आपको क्या करना है यह समझने के लिए आप अपने लक्ष्यों को लिखें।

धीमा और शांत संगीत सुनें
अगर संगीत पसंद है तो मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए धीमा और शांत संगीत सुनना आपके लिए बेहद मददगार सबित हो सकता है। एक सुकून का एहसास देते हुए यह धीमा संगीत दिमाग को शांत कर आपको रिलैक्स महसूस कराता है।

लैवेंडर के तेल का प्रयोग करें
एक अध्ययन के अनुसार लैवेंडर का तेल तकिए पर लगाकर सोना अच्छी नींद देता है जो किसी भी इंसान के मानसिक शांति के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप भी नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह आपके स्वस्थ दिमाग को बीमार कर सकता है। ऐसे में इसे आजमा कर देखें।

किसी और पर पैसा खर्च करें
कभी-कभी किसी और को खुश देख कर आप खुद भी अंदर से अच्छा महसूस करते हैं। इसलिए हमेशा दूसरों को खुशी देने की कोशिश करें।

मेडिटेशन करें
मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहें इसके लिए हर दिन कम से कम चार से पांच मिनट का मेडिटेशन जरूर करें। इसे करने से आपको काफी शांति मिलेगी।



No comments:

Post a Comment

10 वी के बाद कौन-सा कोर्स करे, कौन-सा सब्जेक्ट ले, क्या करे ?

हमारे देश में दसवी क्लास तक सभी स्टूडेंट्स को एक जैसा सब्जेक्ट पढाया जाता है लेकिन इसके बाद विद्यार्थी को अपने इंटरेस्ट के हिसाब से या फिर आ...