आज की युवा पीढ़ी अपने दम पर कुछ करने की चाह में हमेशा तैयार होती है, आज के दौर में कुछ ऐसे भी बिजनेस हैं, छोटी रकम से शुरू किये जाते हैं. और इसमें विस्तार की संभावनाएं काफी हैं. और ये आसानी से शुरू भी हो जाते हैं. इन्ही में से एक है, इको फ्रेंडली सॉल्यूशन एक्सपर्ट का बिजनेस का जिसे आसानी से शुरू कर अच्छी रकम कमाई जा सकती है.
इको फ्रेंडली सॉल्यूशन एक्सपर्ट
पर्यावरण की बात तो सभी करते हैं लेकिन ऐसे कम लोग हीं होते हैं, जिन्हें इस बात की जानकारी है कि लाइफ में बदलाव किस तरह किए जाएं. जिससे कि हमारा और प्रयावरण का फायदा हो सके.
गर्मियों के दिनों में घर की छत पर खास तरह के पेंट के इस्तेमाल से घर को ठंडा रखना हो, या फिर उस इलाके में छोटी विंड मिल ज्यादा कारगर हो सकती है.
या फिर सोलर पैनल. साथ हीं इसे इंस्टॉल करना भी.
घर में अच्छी रोशनी पहुंचाने के लिए डिजाइन से लेकर दीवारों के रंग तक का चुनाव हो या फिर, किसी कबाड़ से कोई काम की चीज तैयार करने जैसी बात हो.
आप इन सब को डिजाइन कर सकते हैं. या फिर एनवायरनमेंट फ्रेंडली गैजेट को इंस्टॉल कर उन सब की देखभाल की जिम्मेदारी भी ले सकते हैं.
No comments:
Post a Comment